एक हादसे में तीन इंजीनियरिंग के छात्रों की मौत हो गई। हादसा भी ऐसा जिसने सभी को हिला कर रख दिया, तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
ट्राले ने एक्टिवा सवार तीन युवाओं को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
घटना पंजाब के कपूरथला की है, जहां सुल्तानपुर लोधी रोड पर आरसीएफ के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक तेजरफ्तार दूध वाले ट्राले ने एक्टिवा को टक्कर मारकर तीन युवाओं को कुचल दिया। इसमें आनंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर रही दो छात्राएं और एक छात्रा के चचेरे भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
कपूरथला में सड़क हादसा
एक अन्य स्कूटर सवार दो लोग भी इस हादसे की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी हुसैनपुर की पुलिस ने हादसाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर ट्राला चालक को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। यह हादसा कॉलेज से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ।
4 of 8
कपूरथला में सड़क हादसा
चौकी हुसैनपुर के इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह को दिए बयान में सिमरजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव कड़ाल खुर्द ने बताया कि उसकी बहन रमनदीप कौर (20) आनंद कॉलेज में सीएसई के चौथे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार सुबह सवा आठ बजे उसके चचेरे भाई परमिंदर सिंह (23) ने उसे कहा कि वह शहर जा रहा है तो वह रमनदीप कौर को कॉलेज छोड़ देगा। इसके बाद वह दोनों कॉलेज के लिए निकल गए।
विज्ञापन
5 of 8
ट्राले ने एक्टिवा सवार तीन युवाओं को कुचला
रमनदीप ने उसे कहा कि उसे कॉलेज की फीस जमा होनी है तो पैसे दे दीजिए। उसने कहा कि वह अब तो आरसीएफ में ठेके के काम पर जा रहा है। जब तक आरसीएफ पहुंचोगे, वह भी आ जाएगा। करीब पौने नौ बजे वह यूको बैंक के बाहर खड़ा था और परमिंदर व रमनदीप एक्टिवा पर आकर रोड की साइड में खड़े ही हुए थे।
विज्ञापन
6 of 8
ट्राले ने एक्टिवा सवार तीन युवाओं को कुचला
उसके पीछे रमनदीप के साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली निम्रता (22) पुत्री राम सिंह निवासी हुसैनपुर पैदल उनकी तरफ पहुंची। इतने में कपूरथला की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार दूध वाले ट्राले ने उनको कुचल दिया। इससे रमनदीप, परमिंदर और निम्रता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
ट्राले ने एक्टिवा सवार तीन युवाओं को कुचला
इसके बाद ट्राले ने एक्टिवा पर कपूरथला की तरफ जा रहे 25 वर्षीय सुरजीत सिंह निवासी भाणोलंगा और 31 वर्षीय मनजीत सिंह निवासी भाणोलंगा को भी अपनी चपेट में ले लिया इससे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्राला चालक 32 वर्षीय भरत लाल पुत्र चंद्र किशोर निवासी शेखूपुर को राहगीरों ने दबोच लिया और चौकी हुसैनपुर की पुलिस के हवाले कर दिया।
जांच अधिकारी चौकी इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर थाना सुल्तानपुर लोधी में धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।