पहले गला काटने की कोशिश की, कामयाब नहीं हुए तो खुद को गोली मार दी। गोली लगने से पूरा चेहरा क्षत विक्षत हो गया। तस्वीरें रौंगटे खड़े कर देने वाली हैं...
2 of 7
बैंक के पूर्व गार्ड ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के पंचकूला का है, यहां नगर निगम के वार्ड नंबर-4 के तहत आने वाली आंचल विहार कालोनी में बैंक के एक पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी सिंगल बैरल गन से खुद को गोली मार ली। आशंका यह भी है कि गोली मारने से पहले मृतक ने पहले चाकू से अपना गला काटने की भी कोशिश की। घटनास्थल पर खून से सना चाकू भी मिला है। चेहरा पूरी तरह क्षत विक्षत है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी।
3 of 7
बैंक के पूर्व गार्ड ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ साथ सीन आफ क्राइम की टीम ने पहुंच कर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। मृतक वेद प्रकाश निवासी पोस्ट ऑफिस कलाकोट जिला राजौरी जम्मू कश्मीर उम्र करीब 45 साल, 2016 में अप्रैल से आंचल विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था और मकान से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एक निजी बैंक में बतौर सिक्योरिटी गार्ड था। हालांकि बैंक मैनेजर ने बताया कि वेद प्रकाश का व्यवहार ठीक न होने के कारण उसकी लगातार शिकायत आती थी। इसके बाद बैंक ने करीब 6 महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद वह घर चला गया था।
4 of 7
बैंक के पूर्व गार्ड ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि वेद प्रकाश ने अप्रैल 2016 में उसका मकान किराए पर लिया था और पहली मंजिल पर अकेला रह रहा था। पवन ने बताया कि 20 फरवरी को वेद प्रकाश के दोस्त ने उन्हें सूचना दी कि वेद प्रकाश अपने घर से वापस आ गया है। घर से आने के बाद वह और उसका दोस्त 20 फरवरी को शाम आकर उनसे मिले और किराया देकर मकान में रहने लगे। 21 फरवरी को शाम 4 बजे उन्होंने दोबारा मकान पर आकर वेद प्रकाश को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया और न ही अंदर से कोई आवाज आई।
5 of 7
बैंक के पूर्व गार्ड ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
पवन ने बताया कि जब काफी देर तक वेद प्रकाश ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने वेद प्रकाश कि दोस्त को फोन किया। इसके बाद वेद प्रकाश के दोस्त ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं क्योंकि वह शराब पीता है और नशे में होगा। मकान मालिक ने बताया कि काफी देर इंतजार के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो कॉलोनी के कुछ मौजिज लोगों को साथ लेकर ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और पहली मंजिल पर जा कर वेद प्रकाश के कमरे को देखा तो वह मृत पड़ा था। इसकी सूचना उन्होंने पिंजौर पुलिस को दी।
विज्ञापन
6 of 7
बैंक के पूर्व गार्ड ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
मृत शरीर के पास ही सिंगल बैरल बंदूक और खून से सना चाकू भी पास ही पड़ा था। गले पर कट का निशान भी था। देखने में ऐसा लग रहा था कि पहले वेद प्रकाश ने चाकू से अपना गला काटने की कोशिश की है। लेकिन कामयाब न होने पर उसने अपनी ठोडी (दाड़ी के नीचले हिस्से) के नीचे बंदूक की नाल रख कर गोली चला दी है। गोली ने एक तरफ का गाल पूरी तरह से फाड़ दिया।
बैंक के पूर्व गार्ड ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी पिंजौर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक गार्ड ने खुद को कमरे का दरवाजा बंद कर एक घर में गोली मार ली है। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वह आईडीबीआई बैंक में बतौर गनमैन काम करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि वेद प्रकाश शराब का आदी था। करीब 6 महीने पहले बैंक से निकाले जाने के बाद वह अपने घर वापिस चला गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि वह अपने घर से 20 फरवरी को आया और किराया देकर रहने लगा था। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी है।