मठ के अंदर कुछ लोगों ने एक महिला नेता को नग्न कर पीटा उसके बाल काटे और हाथ-पैर भी तोड़ दिए। मामले के 10 दिन बाद पीड़िता ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। देखिए
2 of 7
Punjab News
पंजाब के बरनाला के धार्मिक स्थल पर अकाली नेत्री पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस की धाराओं में इजाफा किया है। पुलिस ने अपनी तफ्तीश में मामले से जुड़े वायरल वीडियो को भी शामिल किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में आईपीसी की 307/295-ए/एसटी/एससी एक्ट की धारा 3/1989 को भी जोड़ा गया है। उधर, अस्पताल में दाखिल पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहते हैं।
3 of 7
Punjab News
पीड़िता का कहना है कि सोलां वाला मठ के मंदिर के प्रति उसकी लंबे समय से आस्था रही है, फिर भी आरोपियों में शामिल महंत की पत्नी राजबिंदर कौर, उसके लड़के सोमनाथ सोना के अलावा कमलदीप शर्मा, विजय कुमार ने हाथों में कैंची, रिवाल्वर, और बेसबाल के बल्ले से उस पर हमला किया। जैसे ही वह महंत बाबा हुकम दास के साथ मंदिर में माथा टेकने दाखिल हुई, हमलावरों ने उसके साथ मारपीट शुरू दी। हमलावरों ने सोने की दो अंगूठी, सोने व चांदी की एक-एक चूड़ी, दो मोबाइल फोन, 11 हजार रुपये भी लूट लिए। जी हां, मारपीट के अलावा पीड़िता के साथ लूटपाट भी हुई है।
4 of 7
Punjab News
खुद को बताया जागीर कौर की शिष्या
पीड़िता ने बताया कि उसने तीन साल पहले ही राजनीति में कदम रखा है। वह बीबी जागीर कौर की शिष्या है। जागीर कौर के सानिध्य में ही उसने सियासत में कदम रखा है। उसने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने राजनीतिक रंजिश के तहत ही हमले की घटना को अंजाम दिया। शिअद (महिला विंग) प्रदेश की उपाध्यक्ष जसविन्दर कौर शेरगिल बास्केटबॉल की खिलाड़ी रही हैं। वह शैक्षणिक तौर पर वह बीपी.एड व एमपी.एड हैं। वर्तमान में वह शारीरिक शिक्षा में पीएचडी कर रही हैं।
5 of 7
एसजीपीसी. की पूर्व प्रधान बीबी जागीर
- फोटो : File Photo
पीड़िता के पक्ष में खड़ी हुईं जागीर कौर
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष जागीर कौर का कहना है कि वह पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंधित है। उसके साथ अमानवीय हरकत की गई। यह नारी जाति का अपमान है। हमलावरों ने एक धार्मिक स्थल की मर्यादा को भी भंग किया है। पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए श्री अकाल तख्त और अदालत तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
Punjab News
महंत हुकम दास बोले- परिवार को उकसाकर कराया हमला
डेरा तपा के महंत हुकम दास का कहना है कि कमलदीप शर्मा व विजय कुमार बंटी मेरे परिवार से चोरी से मिलते रहे हैं। उन्होंने ही मेरे परिवार को उकसाया और गुमराह किया है। परिवार ने मेरे साथ बिना बात किए घटनाक्त्रस्म को अंजाम दे दिया। वह परिवार से नाता तोड़ सकते हैं, लेकिन गलत नहीं होने दे सकते। उधर, पीड़िता का हाल जानने के लिए बरनाला के सिविल अस्पताल के विशेष वार्ड में तीमारदारों का तांता लग रहा है।
यह है मामला
दरअसल पीड़िता तपा के डेरा महंत हुकम दास बबली के साथ 30 नवंबर को सोलां वाला मठ में माथा टेकने गई थी। तभी वहां महंत की पत्नी राजविंदर कौर, उसके बेटे सोमनाथ के अलावा विजय कुमार और कमलदीप आदि ने हमला कर नेत्री के बाल काट दिए और उससे बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान वह गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी टांगे और बाजू तोड़ दिए। मारपीट के दौरान महिला अर्द्धनग्न हो गई, फिर भी आरोपी उसे पीटते रहे। बाद में आरोपी उसे अधमरा छोड़ मौके से फरार हो गए थे।