फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: महिला नेता को नग्न कर पीटा, बाल काटे, हाथ-पांव भी तोड़े, 1 गिरफ्तार

Mon, 11 Dec 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Punjab News
देश में महिलाओं की सुरक्षा की हकीकत क्या है, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि कुछ लोगों ने एक महिला नेता को नग्न कर पीटा उसके बाल काटे और हाथ-पैर भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

2 of 6
Punjab News
मामला पंजाब के बरनाला का है, जहां कुछ बदमाशों ने अकाली दल की महिला विंग की स्टेट लेवल लीडर की बेरहमी से पिटाई की और उसके बदन से कपड़े उतार डाले। इस पूरे घटनाक्रम का बीते शनिवार को वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Punjab News
दरअसल, पीड़िता तपा के डेरा महंत हुकम दास बबली के साथ 30 नवंबर को सोलां वाला मठ में माथा टेकने गई थी। तभी वहां महंत की पत्नी राजविंदर कौर, उसके बेटे सोमनाथ, विजय कुमार और कमलदीप आदि ने उसके बाल काट दिए और उससे बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान वह उनसे छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन आरोपियों ने उसकी टांगे व बाजू तोड़ दीं।

4 of 6
Punjab News
उसके पेट में भी डंडे से वार किया। इस दौरान महिला अर्द्धनग्न हो गई, लेकिन आरोपी नहीं पसीजे और उसकी पिटाई करते रहे। बाद में उसे अधमरा कर वे फरार हो गए। पीड़िता को पहले स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
Punjab News
बीते शनिवार को सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिससे पंजाब पुलिस के महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपियों के साथ एक महिला भी थी जोकि अकाली नेत्री के पहले तो छाती पर बैठ गई और उसे पीटने लगी और अन्य आरोपी उसके कपड़े उतारने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab News
आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस ने रविवार को विजय कुमार उर्फ बन्टी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि महंत की पत्नी राजविंदर कौर उसके बेटे सोमनाथ, कमलदीप व अन्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें