फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पूछताछ में आरोपियों ने बताया, क्यों महिला नेता को नग्न कर पीटा फिर काटे बाल

Fri, 15 Dec 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
1 of 6
Punjab News
कुछ लोगों ने एक महिला नेता को नग्न कर पीटा, उसके बाल काटे और हाथ-पैर भी तोड़ दिए। अब उस महिला को लेकर ही बड़ा खुलासा हुआ है, देखिए

2 of 6
Punjab News
पंजाब के बरनाला में हुए इस मामले में वीरवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि एक आरोपी विजय कुमार को तो वारदात के दूसरे दिन ही पकड़ लिया था। बाकी फरार थे। वीरवार को सीआईए स्टाफ के इंचार्ज व महिला इंस्पेक्टर की अगुवाई में दो और आरोपी कमलजीत शर्मा निवासी तपा और उसकी निशानदेही पर सुखविंदर सिंह निवासी नेईवाला को गिरफ्तार कर लिया है। अब उक्त धाराओं में कलमजीत शर्मा, विजय कुमार व सुखविंदर सिंह की गिरफ्तारी कर ली गई है।

3 of 6
Punjab News
महिला अकाली नेता से नजदीकियों के कारण परेशान था महंत का परिवार
डीएसपी विर्क ने बताया को पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने ऐसी घिनौनी हरकत क्यों की। जबकि दूसरी तरफ संपर्क करने पर जिला पुलिस मुखी हरजीत सिंह ने बताया कि महंत हुकम दास एवं अकाली महिला नेता में वर्षों से नजदीकियां थीं। जिसको महंत हुकम दास का परिवार सहन नहीं कर रहा था। 

4 of 6
Punjab News
क्योंकि उन्हें शक था कि डेरे के महंत हुकम दास के साथ महिला अकाली नेत्री के संबंध हैं, जोकि डेरे की आमदनी उस पर लुटा रहा है। जिस कारण महिला अकाली नेता के महंत हुकम दास के साथ संबंधों के कारण महंत हुकम दास का परिवार काफी परेशान चल रहा था।

5 of 6
Punjab News
जहां भी जाते दोनों इकट्ठे ही जाते थे
पता चला है कि महंत के परिवार ने महंत हुकम दास को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने आपस में नजदीकियां कम नहीं कीं और जहां भी जाते दोनों इकट्ठे ही जाते थे। जिस कारण घर खराब होता देखकर महंत हुकस दास के परिजनों ने और साथियों को साथ लेकर इस घटना को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab News
शादी की बात झूठी, महिला नेता से कोई संबंध नहीं
संपर्क करने पर महंत हुक्म दास ने कहा कि उसके महिला अकाली नेता के साथ कोई संबंध नहीं हैं, वह राजनीतिक तौर पर उसकी मदद करती थी। इसके बदले वह उसकी मदद करता। उन दोनों में गलत कुछ नहीं है। डेरामुखी महंत हुकम दास ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने किसी भी अदालत में या धार्मिक, सामाजिक तौर पर महिला अकाली नेता से कोई शादी नहीं की है। जो बात फैलाई जा रही है कि उन्होंने पंजाब-चंडीगढ़ हाईकोर्ट में शादी कर ली है, यह बात बिल्कुल बेबुनियाद और झूठ है।
Next
AU ऐप में पढ़ें