फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से मिलने की खौफनाक सजा मिली नाबालिग बेटी को, सास-ससुर सन्न

Mon, 11 Jul 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध
विज्ञापन
1 of 7
assandh murder - फोटो : amarujala
एक साल पहले नाबालिग बेटी का जिस युवक से रिश्ता किया था, उसी से मिलने की सजा बेहद खौफनाक दी उसके बेरहम बाप ने। तस्वीरों में देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 7
assandh murder - फोटो : amarujala
वारदात, करनाल में असंध के गांव शेखपुरा में हुई। एक व्यक्ति ने तलवार से वार कर अपनी नाबालिग बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। किशोरी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दोपहर में अपने मंगेतर से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। पिता ने डांटा तो वह अपने मंगेतर के गांव कैथल के प्यौदा चली गई। इससे उसका पिता और गुस्सा गया। देर रात मंगेतर के परिजन किशोरी को लेकर शेखपुरा पहुंचे तो उसके पिता ने तलवार से अपनी बेटी का सिर काट डाला।
विज्ञापन

3 of 7
asandh murder - फोटो : amarujala
शेखपुरा निवासी करनैल सिंह ने अपनी बेटी रिंकी (17) का रिश्ता कैथल के गांव प्यौदा में जयभगवान से तय किया था। रिश्ता हुए एक साल हो चुका था। इस दौरान रिंकी अक्सर जयभगवान से मोबाइल फोन पर बात किया करती थी। शुक्रवार दोपहर भी रिंकी के मंगेतर से फोन पर बात करने का पता चलने पर करनैल सिंह ने उसे डांटा। इसके बाद रिंकी बैग लेकर अपने मंगेतर से मिलने चली गई। वह उसे अपने घर ले गया। रिंकी के एकाएक प्यौदा पहुंचने पर जयभगवान के परिजनों ने करनेल सिंह को इसकी सूचना दे दी और कहा कि वह आकर लड़की को ले जाए। करनैल सिंह ने कहा कि वे उसकी लड़की को यहां पहुंचा जाए। 

4 of 7
assandh murder - फोटो : amarujala
देर रात जयभगवान के परिजन रिंकी को लेकर शेखपुरा पहुंचे। करनैल सिंह व उसके भाई जरनैल सिंह ने गांव के बाहर ही रिश्तेदारों की कार को रुकवा लिया। दोनों ने पहले तो गाड़ी चला रहे बिजेंद्र पर तलवार से वार किया। इसके बाद अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। इसी बीच करनैल सिंह ने रिंकी को कार से बाहर निकालकर सड़क पर गिरा लिया और तलवार से उसकी दोनों बाजू कंधे से अलग कर दी। 
विज्ञापन

5 of 7
assandh murder - फोटो : amarujala
फिर उसने रिंकी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में जयभगवान की ताई सोना देवी और उसकी मां बोहती देवी को भी चोट आई है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह करनैल सिंह ने जलमाना चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
murder
करनैल सिंह को तीन बच्चे थे। इनमें रिंकी सबसे बड़ी थी और इस साल 11वीं कक्षा में आई थी। करनैल ने साल भर पहले उसका रिश्ता प्यौदा निवासी  जयभगवान से तय किया था। इसके बाद से रिंकी घर वालों से छिपकर अक्सर मोबाइल पर अपने मंगेतर से बात करती थी। शुक्रवार को भी वह अपने मंगेतर से बात कर रही थी तभी करनैल सिंह ने घर के नंबर पर फोन किया तो व्यस्त मिला। इस कारण वह गुस्से में घर आया और रिंकी से फोन व्यस्त होने का कारण पूछा। इस पर रिंकी ने कंपनी की ओर से फोन आने की बात कही। करनैल सिंह ने फोन चेक किया तो पता चला कि वह अपने मंगेतर से बात कर रही थी। इस पर उसने पहले रिंकी को धमकाया और उसके बाद उसके मंगेतर को भला-बुरा कहा। दोपहर के समय रिंकी अपने मंगेतर के पास कैथल चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
assandh murder - फोटो : amarujala
लड़की की होने वाली सास बोहती देवी ने कहा कि उन्होंने करनैल सिंह को फोन करके लड़की के उनके पास होने की सूचना दे दी थी और उसे आकर ले जाने की बात भी कही थी। लेकिन करनैल सिंह ने कहा था कि वह लड़की व लड़का दोनों को ले आए। वह कल उनकी शादी करवा देगा। अगर वह लड़के को लेकर नहीं आए तो अपनी लड़की की शादी कहीं और कर देगा। इस पर उन्होंने शादी के लिए दस दिन का समय मांगा था, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद भी हम केवल लड़की को लेकर गए। बोहती ने कहा कि अगर हम अपने लड़के को लेकर आते तो वह उसके साथ भी ऐसी ही वारदात करता। हमने अपनी तरफ से इंसानियत निभाई और उन्होंने हैवानियत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें