फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अपने ही 3 बच्चों का कातिल बना बाप, चाचा ने मारी गोलियां, असली वजह आई सामने

Thu, 23 Nov 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/कुरुक्षेत्र
1 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
बाप अपने ही तीन बच्चों का कातिल बन गया और गोलियां मारते हुए चाचा के भी हाथ नहीं कांपे। वहीं इस हत्याकांड की वजह इतनी चौंकाने वाली कि यकीं नहीं होगा।

 

2 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। मंगलवार को तीन बच्चों के शव खून से सने पंचकूला में मोरनी हिल्स की पहाड़ियों में मिले। मृतक बच्चे पेहोवा के गांव शेरगढ़ के थे और दो दिन से लापता थे। तीसरे दिन शव मिले, नाम थे समीर (11), सिमरन (8) और समर (4)। मरवाने वाला निकला बाप सोनू मलिक, वहीं तीनों बच्चों को गोली मारने वाला निकला चाचा जगदीप मलिक। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

3 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
वहीं पता चला है कि बच्चों की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई। सोनू का हिमाचल की एक लड़क से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था। मृतक बच्चों के दादा जीतराम ने बताया कि सोनू मलिक कैथल में फोटोग्राफी का काम करता है। उसका हिमाचल प्रदेश की किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बारे में उसने घर में भी एक बार बताया था, लेकिन गांव में दूसरी शादी का रिवाज नहीं होने का हवाला देकर उसे मना कर दिया गया था।

4 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
जीतराम ने बताया कि इसके बावजूद सोनू उस महिला से मिलने जाता था। उस महिला की एक बेटी भी है। जीतराम ने ये भी बताया कि चाचा जगदीप मलिक का तीनों बच्चों से काफी मेलजोल था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसमें कमी देखी गई थी। जगदीप के पिता की मौत के बाद मैंने उसे हर संभव सहयोग किया, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि वह मेरे ही घर के चिराग बुझा देगा, वह मेरे ही घर का आंगन सूना कर देगा।

5 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
जीतराम ने बताया कि कि रविवार सुबह बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वे दोपहर तक घर नहीं लौटे तो उनकी मां सुमन ने पड़ोसियों के साथ बच्चों की तलाश की। जब बच्चे नहीं मिले तो शाम को ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। रविवार शाम करीब 5.50 बजे तक जगदीप अपनी कार लेकर पहुंचा और हमारे साथ बच्चों को तलाशने में जुट गया।
विज्ञापन

6 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
वह पूरी रात ग्रामीणों के साथ गीता जयंती समारोह स्थल के अलावा दूसरी जगहों पर बच्चों को तलाश करता रहा। इस बीच करीब 10 बजे एसएचओ प्रतीक आए और जगदीप को पकड़कर ले गए। हमें मामला कुछ समझ नहीं आया। फिर सुबह बच्चों के शव मिलने पर पुलिस का फोन आया और हम मौके पर पहुंचे। पीछे से पुलिस ने सोनू को उठा लिया, तब जाकर पूरी बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

7 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में जगदीप ने गुनाह कबूल लिया है। उसने ही तीनों बच्चों की हत्या की है और ऐसा करने के लिए उनके पिता सोनू मलिक ने कहा था। यह सुनकर हम सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने हत्या किए जाने की वजह भी बताई और बताया कि शव मोरनी के जंगलों में मिले। जगदीप उन्हें कार में बिठाकर मोरनी (पंचकूला) लाया और यहां उनके सिर में गोली मार दी।
Next
AU ऐप में पढ़ें