खून के रिश्ते पानी होते जा रहे हैं। बेटी द्वारा उठाए एक कदम से पिता का खून इतना खोला कि सरेबाजार उन्होंने बेटी की गर्दन काट डाली। तस्वीरों में पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 8
asandh murder
- फोटो : amarujala
वारदात, आज हरियाणा में असंध के गांव शेखपुरा में हुई। युवती का कसूर केवल इतना था कि वह अपने मंगेतर से मिलने गई थी। पिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने उसकी दोनों बाजू काटकर बीच सड़क पर तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने में लड़की का चाचा भी शामिल रहा। हमले में दो महिलाओं समेत तीन अन्य भी घायल हो गए। लड़की की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 8
assandh murder
- फोटो : amarujala
शेखपुरा गांव के करनैल सिंह ने अपनी बेटी रिंकी (17) का रिश्ता कैथल जिले के गांव प्यौदा में जयभगवान से तय किया था। रिश्ता हुए एक साल हो चुका था। शुक्रवार दोपहर को लड़की घर से बैग लेकर अपने मंगेतर के पास उसकी दुकान पर कैथल चली गई। उसका मंगेतर लड़की को अपने घर ले गया। वहां पर लड़के के परिजनों ने लड़की के घर फोन कर इसकी सूचना दे दी। साथ ही आकर लड़की को ले जाने की बात भी कही
4 of 8
लड़के के अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट
- फोटो : amarujala
लड़की के पिता करनैल सिंह ने लड़के के परिजनों को लड़की को उनके घर शेखपुरा छोड़ने की बात कही। इसके बाद लड़के के परिजन शुक्रवार देर रात अपनी गाड़ी में लड़की को लेकर शेखपुरा पहुंचे। गांव पहुंचते ही लड़की के पिता करनैल सिंह व उसके चाचा जरनैल सिंह ने उनकी गाड़ी को घर पहुंचने से पहले ही रुकवा लिया। दोनों ने पहले तो गाड़ी चला रहे बिजेंद्र पर तलवार से वार किया। इसके बाद लड़के के अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
5 of 8
assandh murder
- फोटो : amarujala
लड़के के परिजनों के साथ मारपीट करने के बाद लड़की के पिता ने लड़की को कार से जबरदस्ती घसीटकर सड़क पर गिरा लिया और इसके बाद तलवार से वार करके लड़की की दोनों बाजू कंधे से अलग कर दी। इसके बाद आरोपी पिता ने तलवार से लड़की की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 8
assandh murder
- फोटो : amarujala
इस खूनी खेल में लड़की के मंगेतर के ताऊ के लड़के बिजेंद्र को भी गंभीर चोट आई है। वहीं लड़के की ताई सोना देवी और उसकी मां बोहती देवी को भी चोट आई है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह लड़की के हत्यारोपी पिता ने जलमाना चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया और अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को अभी भी दूसरे आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन
7 of 8
हरियाणा के करनाल में पिता ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह का कहना है कि शुक्रवार देर रात शेखपुरा गांव में एक लड़की की हत्या की खबर मिली थी। इसके बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया। हत्यारोपी मौके से फरार थे। इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। प्यौदा निवासी बिजेंद्र की शिकायत पर लड़की के पिता करनैल सिंह और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है, जबकि उसका भाई फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
हरियाणा के करनाल में पिता ने बेटी की हत्या की
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड में बुरी तरह से घायल हुए प्यौंदा निवासी बिजेंद्र का कहना है कि जब वह लड़की को लेकर शेखपुरा आ रहे थे तब करनैल सिंह ने फोन करके गांव के बाहर रुकने की बात कही। जब हम गांव के बाहर रुके हुए थे तो करनैल सिंह ने आते ही सबसे पहले उसके ऊपर तलवार से वार किया तो हाथ से तलवार पकड़ ली। इससे उसके हाथ में जख्म आया है। वहीं उसके भाई ने उसके सिर में ईंट मार दी, जिससे चक्कर आने लगे। इसके बाद उन्होंने घरवालों के साथ मारपीट की और लड़की की हत्या कर दी। जब उसे होश आया तो छिपकर 100 नंबर पर फोन करके घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हत्यारे मौके से फरार हो चुके थे।