फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो छात्रा के परिजनों ने गार्ड को धुना, CCTV की तस्वीरें

Sat, 13 Aug 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
लड़की के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला
करनाल के एक इंस्टीट्यूट में छात्रा के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड की जमकर धुनाई की। घटना CCTV में कैद हो गई। ऐसा क्यों हुआ?
विज्ञापन

2 of 5
लड़की के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, मामला गलतफहमी से जुड़ा निकला। सिक्योरिटी गार्ड का गलती से छात्रा को हाथ लग गया। छात्रा ने समझा कि उससे छेड़छाड़ हो गई। उसके फोन करने पर आए परिजनों ने इंस्टीट्यूट पहुंचकर गार्ड को जमकर लात घूंसे मारे और बाद में फरार हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
लड़की के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक इंस्टीट्यूट के बाहर गार्ड पवन स्टूडेंट को हटा रहा था, इसी दौरान उसका हाथ एक छात्रा को लग गया। इस घटना के बाद लड़की ने अपने परिजनों को गार्ड पवन द्वारा छेड़छाड़ करने की सूचना दी।

4 of 5
लड़की के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिजन इंस्टीट्यूट पर पहुंचे। वहां पवन से बातचीत करने के बाद उसे लात, घूंसे व थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इस बीच दूसरा गार्ड बचाने आया तो उसकी भी पिटाई की। जब मारपीट चल रही थी तो किसी ने रोकने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लड़की के परिजनों ने सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई की - फोटो : अमर उजाला
गार्ड पवन ने इंस्टीट्यूट से भागकर अपनी जान बचाई। लड़की के परिजन मारपीट कर फरार हो गए। थाना सिविल लाइन प्रभारी राजकुमार रंगा का कहना है कि पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड की तरफ से शिकायत मिली है, मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें