फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के सामने पत्नी से गैंगरेप और फिर दोनों की हत्या, खून सने शव मिले

Tue, 30 Aug 2016 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली में महिला से गैंगरेप के बाद पति पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पहले पति के सामने उसकी पत्नी से गैंगरेप किया, फिर दोनों की हत्या कर दी गई। दोनों के खून सने शव खेत में बने कमरे की छत पर मिले। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
मोहाली में महिला से गैंगरेप के बाद पति पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मामला मोहाली में कुराली के गांव फाटवां का है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ दिनों पहले भी महिला के साथ वहीं कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर मृतक युवक की उन युवकों के साथ झगड़ा भी हुआ था। ऐसे में पुलिस अब उन युवकों की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन

3 of 6
मोहाली में महिला से गैंगरेप के बाद पति पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, पंकज पंडित (23) अपनी पत्नी बबली (21) के साथ पिछले तीन माह से गांव फाटवां निवासी जगीर सिंह के खेत में बने कमरे में रह रहे थे। दोनों ने गांव वजीदपुर जाने वाली सड़क के पास बनी मोटर के कमरे को किराये पर लिया था। बताया गया है कि पंकज और बबली गांव फाटवां में हरजंग सिंह के निर्माणाधीन घर में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे तक दोनों हरजंग सिंह के घर मजदूरी करने नहीं पहुंचे।

4 of 6
मोहाली में महिला से गैंगरेप के बाद पति पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हरजंग दोनों को तलाश करते हुए उनके कमरे में पहले पहुंचे थे। हरजंग सिंह ने जब मोटर के कमरे में जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। इसके बाद जब वह कमरे की छत पर गया तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। हरजंग ने इसकी सूचना मोटर मालिक और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिए।
विज्ञापन

5 of 6
मोहाली में महिला से गैंगरेप के बाद पति पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उन लकड़ियों को भी कब्जे में लिया है, जिनसे पति-पत्नी के सिर पर वार किए गए थे। पुलिस को इन लकड़ियों पर खून के निशान व धब्बे मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से मृतक महिला की टूटी चूड़ियां और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में लिया है। मौके पर स्निफर डॉग भी बुलाया गया, जो टीम को घटनास्थल से खेतों की ओर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली में महिला से गैंगरेप के बाद पति पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस घटना में लूटमारी या चोरी की वारदात से इंकार कर रही। बताया गया है कि दोनों का सभी सामान ठीक प्रकार से रखा हुआ है। इससे पुलिस चोरी या लूट की घटना से इंकार कर रही है। थाना प्रभारी अमरबीर सिंह ने बताया कि कत्ल करने से पहल महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। इसके बाद आरोपियों ने पहचाने जाने के डर से दोनों की हत्या कर दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें