फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 व्यापारियों को हादसे में मिली ऐसी मौत, क्रेन से निकालने पड़े शव

Mon, 24 Oct 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
3 व्यापारी काम के सिलसिले में घर से निकले, लेकिन रास्ते में ही उन्हें मौत ले गई। एक्सीडेंट भी इतना खौफनाक कि क्रेन से निकालने पड़े तीनों के शव।
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ। खन्ना के पास हाइवे पर शनिवार की सुबह दोराहा के गांव बरमालीपुर के पास पुल के ऊपर स्कॉर्पियो कार खड़े ट्रक में जा घुसी। में दिल्ली के तीन कपड़ा व्यापारियों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
खबर​ मिलते ही दोराहा व कोट चौकी  पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। हादसा इतना भयानक था कि कार पिचक गई और शवों को क्रेन से निकालना पड़ा। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लिया और अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

4 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान मोहम्मद इमरान (40), मोहम्मद इस्लाम (39) और मोहम्मद रसीद  (41) निवासी राजीव गांधी नगर न्यू मुस्तफाबाद नई दिल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो स्पीड पर थी और अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली के तीन व्यापारियों की सड़क हादसे में मौत
खबर पता लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बताया कि तीनों कपड़े का कारोबार करते थे और शनिवार सुबह तीनों कारोबार के सिलसिले में ही दिल्ली से लुधियाना जा रहे थे कि बरमालीपुर के पास उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें