मौसम ने दो सरकारी मुलाजिमों की जान ले ली। हादसा भी ऐसा जिसने सभी को दहला कर रख दिया, तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
तेज आंधी के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
घरना पंजाब के होशियारपुर की है, जहां हाजीपुर के करीब गाड़ी पर पेड़ गिरने से पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड के दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
तेज आंधी के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
हादसा उस वक्त हुआ जब वाहन फीडर चेकिंग के लिए कर्मचारियों को लेकर जा रहा था।
4 of 7
तेज आंधी के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह पावरकॉम के मुलाजिम दो मजदूरों को साथ लेकर गाड़ी पर करतारपुर से हाजीपुर जा रहे थे। जब वे गांव सगरां पुल के पास पहुंचे तो तेज आंधी के कारण एक बड़ा सा पेड़ टूटकर उनकी गाड़ी पर आ गिरा।
विज्ञापन
5 of 7
तेज आंधी के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
पेड़ गिरने से गाड़ी पिचक गई। इससे गाड़ी में सवार चारों लोग भीतर ही फंस गए। हादसे में पावरकॉम के मुलाजिम हरमेश सिंह करतारपुर और तरसेम लाल हिमाचल की मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
तेज आंधी के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
इसके अतिरिक्त गाड़ी में पीछे की सीट पर बैठे दो मजदूरों को भी गंभीर चोट आई जिन्हें दसूहा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह चकनाचूर हो गई।
इससे घायलों को निकालने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। दसूहा पुलिस के एएसआई गुरबचन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी विभाग और संबंधियों को देकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।