फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंसी एक्सचेंजर के पास से मिले 10 लाख के 'गुलाबी नोट', ऐसे धर दबोचा

Sun, 18 Dec 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद(कुरुक्षेत्र)
विज्ञापन
1 of 5
10 लाख की नई करेंसी के साथ एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
लोगों को 2000 रुपये घर का खर्चा चलाने को नहीं मिल रहा है, और ये लोग 10-10 लाख के नए नोट लेकर घूम रहे है। कैसे?
विज्ञापन

2 of 5
10 लाख की नई करेंसी के साथ एक गिरफ्तार
मामला हरियाणा का है, जहां कुरुक्षेत्र के शाहाबाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात नई अनाज मंडी के पास कार में सवार एक युवक के पास से 10 लाख 22 हजार 30 रुपये की नई करेंसी बरामद की। पुलिस टीम ने नगदी सहित आरोपी को काबू कर लिया जबकि मामले की सूचना इनकम टैक्स के डिप्टी डायरेक्टर एवं करेंसी के जांच अधिकारी प्रेम सिंह को दे दी गई है। यह करेंसी कहां से लाई गई, अभी पुलिस व इनकम टैक्स अधिकारी जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
10 लाख की नई करेंसी के साथ एक गिरफ्तार
थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मारुति कार में नई करेंसी के साथ आ रहा है। उन्होंने लाडवा रोड पर नई अनाज मंडी टी प्वाइंट के पास नाका लगा कर कार की जांच की और कार में से 10 लाख 22 हजार 30 रुपये की नई करेंसी और दो मोबाइल फोन बरामद किए। जिसमें दो हजार रुपये के 500 नए नोट, पांच सौ रुपये के 39 नए नोट, सौ रुपये के 19 नोट, बीस रुपये के 4 नोट और दस रुपये के 55 नोट बरामद हुए। 

4 of 5
2000 Note - फोटो : File Photo
युवक की पहचान अमनदीप निवासी खेड़ा शहीदां के रुप में हुई है, जो शिव मंदिर रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा के पास गुरुनानक कम्युनिकेशन नामक दुकान में वेस्टर्न करेंसी एक्सचेंज का कारोबार करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि जब अमनदीप से इन नोटों के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
10 लाख की नई करेंसी के साथ एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जबकि अमनदीप का कहना था कि सभी नए नोट उसके अपने हैं और उसने लगभग 2-3 लाख रुपये स्टेट बैंक के करंट एकाउंट से निकलवाए हैं और 3 लाख रुपये की राशि अपने एक दोस्त से ली है। इसके अलावा एयर टिकट भी बेचे गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाद दोपहर इनकम टैक्स अधिकारियों की एक टीम अमनदीप को अंबाला ले गई जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें