फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 'आप' की बैठक में चले चाकू, लाठी और डंडे, कार्यालय में ही बहा खून

Wed, 24 May 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
छेड़खानी पर ही मचा बवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा पर एक बैठक रखी थी लेकिन हालात देखिए बैठक के अंदर ही छेड़खानी पर चाकू, लाठी और डंडे चल गए। देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Karnal AAP Clash
मामला हरियाणा के करनाल का है, जहां जरनैली कॉलोनी स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में महिला सुरक्षा पर रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की ओर से मंगलवार को बुलाई गई बैठक में बवाल हो गया। जयहिंद के जाने के बाद पार्टी के लोकसभा प्रभारी अनूप संधू और जिला अध्यक्ष अमित परोचा पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया तो हंगामा मच गया। बाद में चाकू, लाठी-डंडे व हॉकी से लैस युवकों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
Karnal AAP Clash
इस हमले में लोकसभा प्रभारी अनूप संधू व जिलाध्यक्ष अमित परोचा का सिर फट गया। झगड़े में पार्टी कार्यालय में लहू के छींटें पड़ते ही पुलिस को बुलाया गया। घटना के बाद दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है, वहीं महिला कार्यकर्ता ने महिला थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है। 
 

4 of 8
Karnal AAP Clash
आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सुबह 11 बजे राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बैठक बुलाई थी। पार्टी महिला सुरक्षा को लेकर 27 मई को करनाल में सीएम कैंप का घेराव करने जा रही है। इसको लेकर बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। बैठक के बाद जयहिंद दोपहर 12 बजे चले गए। उनके जाने के बाद पार्टी के लोकसभा प्रभारी अनूप संधू ने पार्टी कार्यकर्ताओं की फिर से बैठक बुला विचार-विमर्श शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
Karnal AAP Clash
इस बैठक में ही हंगामा शुरू हो गया, पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने अनूप संधू पर छेड़खानी का आरोप लगाया और अपने साथियों को कार्यालय बुला लिया। इसके बाद चाकू, हॉकी और लाठी-डंडो के साथ पहुंचे करीब एक दर्जन युवकों ने अनूप संधू और जिलाध्यक्ष अमित परोचा पर हमला बोल दिया। इससे दोनों के सिर फट गए और वे लहूलुहान हो गए। वहीं बीचबचाव कर रहे कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। करीब आधा घंटा तक यह हंगामा और घटनाक्रम चलता रहा। 
विज्ञापन

6 of 8
Karnal AAP Clash
संधू ने की मारपीट : मेहरा
पार्टी के पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य दीपक मेहरा ने आरोप लगाया कि इस बैठक में अनूप संधू ने एक महिला के साथ छेड़खानी की। जब वह महिला कार्यालय से बाहर आई तो वहां फिर से छेड़खानी की। इसे पास में खड़े महिला के भाई ने देख लिया और दोनों में झगड़ा हो गया। मेहरा ने कहा कि झगड़े में बीच-बचाव करने के लिए ‘मैं भी गया, अनूप संधू ने मुझे भी मारा’। 
विज्ञापन

7 of 8
Karnal AAP Clash
मेहरा ने कराया हमला, पैसे भी लूटे : संधू
अनूप संधू ने कहा कि पार्टी 27 मई को महिला सुरक्षा को लेकर सीएम कैंप का घेराव करने जा रही है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। बैठक के दौरान पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक मेहरा अपने साथियों के साथ हथियार से लैस होकर ऑफिस पहुंचा और चाकू, लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने दफ्तर में भी तोड़फोड़ की। हमले के बाद उसकी जेब में पड़े 22 हजार रुपये भी निकाल ले गए। संधू ने कहा कि दीपक मेहरा ने कहा कि वह  कार्यक्रम को सफल नहीं होने देगा। वह पार्टी से बाहर है, इसलिए गलत आरोप लगा हमला कराया। संधू ने भी दीपक मेहरा व अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

8 of 8
Karnal AAP Clash
दोनों पक्ष से शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने घटना के बाद ही सभी के बयान दर्ज कर लिए। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।   
- मोहन लाल, एसएचओ, सिविल लाइन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें