फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBBS कोर्स करना चाहते हैं तो जरूर पढ़ ले ये खबर, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Sat, 15 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
mbbs
एमबीबीएस की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए सावधान करने वाली खबर है।दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ लें। वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
mbbs
 ऐसा ही ताजा मामला पंजाब के पटियाला से सामने आया है। यहां पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर तरनतारन के रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। लाहौरी गेट थाना पुलिस ने पीडित के बयान पर आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दर्शन सिंह निवासी न्यू बिशन नगर पटियाला ने लाहौरी गेट थाना पुलिस पास बयान दिया है कि आरोपी गुरिंदर सिंह निवासी ऐनकां वाली गली वार्ड नंबर 11 तरनतारन ने उसे झांसा दिया कि वह उसकी लड़की सुखप्रीत कौर की श्री गुरू राम दास हेल्थ यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में दाखिला करा देगा, लेकिन इसके लिए उसे 14 लाख 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दर्शन सिंह ने सौदे की तय राशि आरोपी को दे दी। लेकिन बाद में आरोपी ने न को सुखप्रीत कौर की एमबीबीएस में एडमिशन कराई और न ही मांगने पर दर्शन सिंह को पैसे वापस किए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
नौकरी पर लगवाने का झांसा देकर करीब पांच लाख की धोखाधड़ी की
नौकरी पर लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति की ओर से कई लोगों के साथ लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सनी निवासी आदर्श नगर बी पटियाला ने पुलिस पास शिकायत की थी कि आरोपी बिक्रम सिंह निवासी आदर्श कालोनी ने उसे व अन्य कई लोगों को नौकरी पर लगवाने का झांसा देकर चार लाख 81 हजार रुपये ले लिए। लेकिन बाद में न तो नौकरी पर लगवाया और न ही पैसे वापस किए। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को नामजद कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें