देखिए ये है वो 'दरिंदा', जिसके ऑटो में लड़की बैठी थी और फिर उसने दो अन्य युवकों संग मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप किया, बताया कैसे की दरिंदगी।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप का आरोपी
वारदात के सातवें ही दिन शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने केस को सुलझाते हुए तीन में से एक आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। केस की जांच में पूरे शहर के थानों की पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल, साइबर सेल के अलावा कई अन्य शाखाएं अपने-अपने स्तर पर लगे हुए थे। आखिर में यह सफलता चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर-49 थाने को मिली।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ गैंगरेप
- फोटो : self
थाना पुलिस को मिली सूचना के आधार पर ही आरोपी गिरफ्तार किया जा सका। शुक्रवार देर शाम सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी निलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस थाने को गैंगरेप के आरोपी ऑटो चालक के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। उसके अनुसार आरोपी ऑटो चालक एरिया में ऑटो लेकर आने वाला था।
4 of 7
Chandigarh Gangrape Case
इसके बाद साउथ डिविजन थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने उस ऑटो को भी जब्त कर लिया है, जिसकी मदद से वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद इरफान (29 वर्ष) के तौर पर हुई है। हालांकि वह 12-13 साल से चंडीगढ़ के आसपास के एरिया पहले बनूड़ और अब पिछले पांच साल से जीरकपुर में रह रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh Gangrape Case
पुलिस ने इरफान को एक ऑटो चालक की सूचना के आधार पर जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इरफान ने अन्य दोनों आरोपियों के नाम गरीब मूलरूप से फैजाबाद निवासी और पोपू निवासी सुल्तानपुर बताए हैं। दोनों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। फरार अन्य दोनों आरोपी भी जीरकपुर में डाबर गोदाम के पास झुग्गियों में रहते हैं। यहीं से तीनों की दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
6 of 7
Chandigarh Gangrape Case
एसएसपी के मुताबिक, युवती से पिछले शुक्रवार को गैंगरेप की वारदात को आरोपियों ने पूरी योजना के साथ अंजाम दिया था। आरोपी पहले से ही इस तरह की किसी वारदात के मकसद से निकले थे। ऑटो चालक को पूरी जानकारी थी कि शहर की किन जगहों पर अंधेरा होने के बाद पुलिस नहीं होती और ऐसे कौन-कौन से रास्ते हैं जहां इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।
योजना के तहत उन्होंने साउथ डिवीजन का यह मार्ग चुना। यहां पहले तीनों ने शराब पी और उसके बाद वारदात के लिए शिकार की तलाश में निकल पड़े। इसी दौरान युवती उनके ऑटो में बैठ गई और उन्होंने वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद आरोपी मोहाली के रास्ते होते हुए जीरकपुर निकल गए।