फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर घर के बाहर ही जानलेवा हमला

Mon, 15 Feb 2021 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़: महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर उनके आवास के बाहर रविवार देर रात पौने एक बजे ताबड़तोड़ पांच गोलियां बरसाकर बदमाशों ने उन्हें मारने की कोशिश की। इस जानलेवा हमले में वह बाल-बाल बचीं। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस देर रात तक मामले की छानबीन में जुटी रही। फोरेंसिक टीम को घर के  पास से कारतूस के दो खोल मिले हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
चंडीगढ़:जांच करता पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 15/डी स्थित मकान नंबर 3353 में दीपा दुबे परिवार समेत रहती हैं। रविवार को उनके घर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। रात करीब पौने एक बजे जब रिश्तेदार जाने लगे तो दीपा दुबे उन्हें घर के बाहर गाड़ी तक छोड़ने आईं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने घर पर पत्थर भी बरसाए। इसके बाद किसी तरह रिश्तेदारों ने दीपा दुबे को घर के अंदर तक सुरक्षित पहुंचाया। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। वारदात के बाद वह सहमी हुई हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी घर के बाहर जमा होने लगे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर देर रात डीएसपी समेत सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दीपा दुबे का बयान दर्ज किया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
चंडीगढ़: वारदात स्थल से मिले खोल। - फोटो : अमर उजाला
वारदात स्थल से मिले दो खोल
मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। साथ ही वीडियोग्राफी कर सबूत इकट्ठा किए। इस दौरान फोरेंसिक टीम को घर के  पास से कारतूस के दो खोल मिले। देर रात तक टीम जांच में जुटी रही। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस अब वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
 

4 of 5
चंडीगढ़: पुलिस को जानकारी देतीं दीपा दूबे। - फोटो : अमर उजाला
दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि दो बदमाश दीपा दुबे के घर के बाहर बने मैदान में पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही वह घर के बाहर निकलीं उन पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़: वारदात की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
रंजिश के चलते हमला होने की आशंका
दीपा दुबे के बेटे साहिल दुबे ने बताया कि वह घर में थे तभी अचानक गोलियों की गूंज सुनाई दी। उन्हें लगा शार्ट सर्किट हुआ है, वह घर के बाहर भागे। इसके बाद पता चला कि बदमाशों ने उनकी मां पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। साहिल ने शक जताया की रंजिश के चलते उनकी मां पर हमला करने की कोशिश की गई है। हालांकि किन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें