फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Photos: रोहतक में फिर बर्बरता, सिर काटने के बाद बॉडी को केमिकल से जलाया

Wed, 14 Jun 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
1 of 9
Rohtak Murder
रोहतक में एक बार फिर एक बर्बरता हुई है। व्यक्ति का सिर काटा और अपने साथ ले गए उसके बाद बॉडी को केमिकल से आग लगा दी, देखिए

2 of 9
Rohtak Murder
घटना हरियाणा के रोहतक की है, जहां कुछ बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर उसका सिर काट दिया। सिर काटने के बाद आरोपियों ने ब्राह्मणवास खिड़वाली मार्ग पर युवक के शव को आग लगा दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।

3 of 9
Rohtak Murder
आसपास के लोगों ने सुबह शव को जलता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि शव की पहचान छुपाने के लिए सिर काटा गया और इसीलिए बाद में केमिकल से आग लगा दी गई। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। 

4 of 9
Rohtak Murder
पुलिस को दी शिकायत में ब्राह्मणवास निवासी करुण भारद्वाज ने बताया कि वह पेशे से वकील है। जिला बार एसोसिएशन के सदस्य भी है। वकील का कहना है कि खिड़वाली मार्ग पर उनके खेत हैं। वह सुबह करीब सात बजे खेतों में जा रहे थे। ब्राह्मणवास खिड़वाली मार्ग पर पहुंचे तो यहां सड़क के कोने में एक शव में आग लगी हुई थी। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

5 of 9
Rohtak Murder
वारदात की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को बुझाया। तब तक सारा शव जल चुका था। मृतक के शरीर पर थोड़ा सा शर्ट का कपड़ा ही बचा था। मृतक के पास शिनाख्त संबंधी न तो कोई दस्तावेज मिले और नहीं अन्य सामान। इसके बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की। जांच में मृतक युवक की उम्र करीब 25 साल होने की संभावना जताई गई। आरोपियों ने मृतक का सिर काटकर शव को आग लगाई है। उसका सिर धड़ से कटा हुआ था। आसपास तलाश करने पर भी कटा हुआ सिर नहीं मिला। 
विज्ञापन

6 of 9
Rohtak Murder
सबूत मिटाने को केमिकल से लगाई आग 
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों और चौकियों में शव मिलने की सूचना भेज दी गई है। पुलिस के अनुसार शव को जलाने में किसी केमिकल का प्रयोग किया गया है। आग के प्रभाव से शव के आसपास उपजी घास नहीं जली है। शव के अलावा आग का असर किसी भी हिस्से में नहीं है। 

7 of 9
Rohtak Murder
अज्ञात शवों का डंपिंग स्टेशन बना रोहतक 
रोहतक जिला अज्ञात शवों का डंपिंग स्टेशन बनता जा रहा है। हाल ही के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। करीब आठ महीने पहले गांव पहरावर में एक महिला का जलता हुआ शव मिला था। आरोपियों ने महिला की हत्या कर उसे नग्न अवस्था में जला दिया था। 

8 of 9
Rohtak Murder
 इस मामले में पुलिस आज तक न तो मृतका की पहचान कर सकी है और न ही आरोपियों को पकड़ सकी है। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब दो महीने पहले आईएमटी क्षेत्र में भी सोनीपत की एक युवती का शव मिला था। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंका था। 
 
विज्ञापन

9 of 9
Rohtak Murder
बोरे में बंद करके लगाई थी महिला के शव को आग 
ऐसा ही एक मामला जसिया रोड सामने आया था। यहां पर बदमाशों ने एक बोरे में महिला के शव को बंद करके आग लगा दी थी। आरोपियों ने बोरे पर तेल छिड़ककर शव को आग लगाई है। पुलिस को शव के पास से एक तेल का डिब्बा मिला था। मृतका की उम्र करीब 25 साल थी। इस मामले में भी पुलिस अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं कर सकी है।
Next
AU ऐप में पढ़ें