एक युवक अपने घर की गरीबी से इस कदर तंग आ गया कि उसने अपने 6 भाई-बहनों को बर्गर में जहर दे दिया, जिसमें 5 की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 8
Kapurthala Suicide
घटना पंजाब के कपूरथला की है, जहां मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मंगलवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने अपने भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाकर जान दे दी। इनमें से तीन की सिविल अस्पताल कपूरथला में मौत हो गई। दो ने सिविल अस्पताल जालंधर में दम तोड़ा।
विज्ञापन
3 of 8
Kapurthala Suicide
वहीं छठे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जो स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती है। थाना सिटी पुलिस ने जांच के बाद फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। लक्ष्मी नगर में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे अभिमन्यु (21) ने अपनी छोटी बहन अनु कुमारी (18), भाई अंशुमान कुमार (15), अनुराग कुमार (10), अर्चना कुमारी (9) के अलावा चचेरे भाई हरी आनंद को बर्गर में जहर डालकर खिला दिया। इसके बाद अभिमन्यु ने खुद भी जहर वाला बर्गर खाकर जान दे दी।
4 of 8
Kapurthala Suicide
घटना के समय अभिमन्यु के पिता राज किशोर ठाकुर किसी शादी समारोह में गए हुए थे। वहीं घर पर उनकी मां और दो बच्चे मौजूद थे। बर्गर खाते ही बच्चे उल्टियां करने लगे। हालत बिगड़ती देखकर उनकी मां गीता देवी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मोहल्ला निवासी एकत्रित हो गए। वे सभी बच्चों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला ले गए।
विज्ञापन
5 of 8
Kapurthala Suicide
अनु कुमारी, अनुराग कुमार और अर्चना कुमारी ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं अभिमन्यु और अंशुमान को जालंधर रेफर किया गया। उनकी वहां सिविल अस्पताल में मौत हो गई। वही चचेरा भाई हरि आनंद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
6 of 8
Kapurthala Suicide
थाना सिटी के एसएचओ जतिंदरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस ने मृतकों के पिता राज किशोर ठाकुर के बयान के आधार पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार राज किशोर नाई की दुकान चलाते हैं। पुलिस को मृतक अभिमन्यु की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें जान देने के ठोस कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से पांच कीटनाशक दवा की शीशियां और कांच के गिलास में घुली हुई कीटनाशक दवा मिली है।
विज्ञापन
7 of 8
Kapurthala Suicide
एसएचओ जतिंदरजीत सिंह के अनुसार घर की आर्थिक तंगी के चलते अभिमन्यु ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि उन्होंने डीसी मोहम्मद तैय्यब से इस मामले में मैजिस्ट्रेट जांच का आग्रह किया। उन्होंने एसडीएम कपूरथला नयन भुल्लर को जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले में पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच करेगी। सिविल अस्पताल में भर्ती हरि आनंद ने रात के समय किसी भी तरह की लड़ाई की बात से इंकार किया है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है।