फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक प्रेम कहानी का फंदे पर दुखद अंत, शक ऑनर किलिंग का

Fri, 27 May 2016 12:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके ​मिले युवक युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत जिले में एक प्रेम कहानी का आज दुखद अंत हो गया। युवक-युवती के शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ पर लटके मिले। तस्वीरें कुछ और ही बयां करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके ​मिले युवक युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
घटना, पानीपत जिले की बापौली सब तहसील के गांव अधमी में आज सुबह सामने आई, जब लोगों ने गांव के बाहर खेतों में सफेदे के एक पेड़ पर एक ही रस्सी से एक युवक और एक युवती के शव लटके देखे। तस्वीरें कुछ और ही कहानी बयां करती थी।
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके ​मिले युवक युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की तो पाया कि दोनों बालिग थे। ऐसा लगता था, जैसे इन्हें मारकर यहां लटकाया गया हो। इनकी पहचान गांव के 25 वर्षीय युवक नसीम पुत्र असगर और 18 साल की कुसुम पुत्री रामधारी के रूप में हुई।

4 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके ​मिले युवक युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि पेशे से टेलर युवक नसीम पास के गांव बापौली में दुकान चला रहा था, वहीं कुसुम ने हाल ही में बापौली के सरकारी स्कूल से 12वीं पास की थी। लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, वहीं जिस तरह से पेड़ पर दोनों शव लटके थे, उन्हें देखकर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पानीपत के गांव में पेड़ से लटके ​मिले युवक युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों में प्रेम संबंध रहे होंगे और एक नहीं हो पाने पर यह कदम उठा लिया होगा। फिलहाल दोनों लाशों को पानीपत के सिविल अस्पताल के डेड हाउस में भिजवाकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें