कंकालों को रोहतक लेकर जाती पुलिस।
सीएम ने खुद लिया अपडेट
पैनल न होने के कारण तीनों कंकाल की पानीपत में जांच नहीं हो सकी, जांच के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद डीजी से इस मामले का अपडेट लिया। पीजीआई में तीनों कंकाल की जांच फॉरेंसिक एक्सपर्ट से करवाई गई। जांच के बाद बताया गया कि बच्चों की उम्र 12 से 14 और महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच में है।