हरियाणा के अंबाला के कालका चौक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो लोगों की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, बदमाश मौलीजागरां निवासी राहुल उर्फ अन्ना (23), प्रदीप उर्फ पंजा (35) और उसके साथियों को नहीं बल्कि मीत बाउंसर की हत्या के मामले में आरोपी जीरकपुर निवासी मनी भाटिया और उसके साथी मनीष को मारने आए थे। गाड़ी और कपड़ों का रंग एक जैसा होने के कारण हमलावर प्रदीप, राहुल और उसके साथियों पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए।