फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दोहरे हत्याकांड से दहला अंबाला : 10 दिन पहले की थी लव मैरिज, मेहंदी नहीं छूटी...उजड़ गया सुहाग

Thu, 25 Mar 2021 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला सिटी (हरियाणा)
1 of 5
घायलों को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के अंबाला में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इन्हीं में से एक 35 वर्षीय मृतक प्रदीप उर्फ पंजा चंडीगढ़ के मौली जागरां के रहने वाले थे। प्रदीप की 10 दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। हाथ की मेहंदी छूटने से पहले पत्नी के माथे का सिंदूर ही मिट गया है। अभी दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझे भी नहीं थे कि पंजा की मौत हो गई।

2 of 5
Haryana - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा मौली जागरां के ही 23 वर्षीय मृतक राहुल उर्फ अन्ना, घायल अश्विनी और गौरव तीनों अविवाहित थे। अब इनके परिजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। मौली जागरां निवासी गौरव दिहाड़ी पर कार चलाकर लाया था। उसकी कार में ही प्रदीप उर्फ पंजा, राहुल और अश्विनी तीनों सवार थे। बताया जा रहा है कि करीब 1500 रुपये की दिहाड़ी के लालच में वह अंबाला पहुंचा था।

3 of 5
सुल्तान सिंह, डीएसपी, मुख्यालय। - फोटो : ANI
शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस कार में बदमाश आए थे उसका नंबर कुरुक्षेत्र के लाडवा का था। इसी आधार पर जब वाहन के मालिक को फोन कर बुलाया गया तो वह अपनी कार लेकर मौके पर पहुंच गया। इस तरह जांच में पता चला कि बदमाशों ने जिस कार का इस्तेमाल किया था उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। लाडवा से आई कार की दिनभर की लोकेशन कुरुक्षेत्र की ही पाई गई। पूछताछ के बाद लाडवा से आए कार चालक को वापस भेज दिया गया। 

4 of 5
मृतक प्रदीप और राहुल की फाइल फोटो।
बदमाशों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। इससे पहले कार पर लगे नंबर के आधार पर लाडवा से उसके मालिक को बुलाया गया। अपनी कार में पहुंचे कार के मालिक की दिनभर की लोकेशन भी कुरुक्षेत्र की ही मिली। जांच में उसकी कोई संलिप्तता नहीं पाई जाने के कारण छोड़ दिया गया। - शैलेंद्र, सीआईए-2, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन

5 of 5
घायल को अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : फाइल फोटो।
कोर्ट स्टाफ को कोरोना होने के कारण केस की नहीं हुई सुनवाई
हत्याकांड से पहले दोनों पक्ष 20 माह पहले सेंट्रल जेल में लॉरेंस बिश्नोई और भूप्पी राणा गैंग के सदस्यों के बीच हुए गैंगवार प्रकरण की पेशी के लिए अंबाला पहुंचे थे। गौरव, प्रदीप और राहुल तीनों भूप्पी राणा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इन सभी की न्यायाधीश नीलम कुमारी की कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इस दौरान भूप्पी राणा को भी जेल से कोर्ट में पेश किया गया था लेकिन कोर्ट के स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले थे। इसीलिए कोर्ट को बंद कर दिया गया था। पेशी नहीं होने के कारण सभी समय से पहले ही कोर्ट से निकल गए थे। इसके बाद दिनदहाड़े यह हत्याकांड को अंजाम दिया गया। 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें