फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

ये हैं देश के सबसे बड़े दरिंदगी भरे रेप केस, जिसे जानकर हिल गई सबकी आत्मा

Sun, 14 May 2017 09:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 8
rohtak rape
एक बार फिर निर्भया जैसी घटना ने सबको झकझोर दिया है। देखिए देश की सबसे बड़ी रेप की वो घटना जिससे सभी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
 

2 of 8
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
निर्भया कांड जैसे दर्दनाक हादसे को जहां लोग भूले भी नहीं थे। वहीं हरियाणा में निर्भया कांड जैसे ही एक गैंगरेप ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। हरियाणा के रोहतक में एक लड़की की गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के संग बलात्‍कार करने के बाद उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया। महिला सोनीपत की रहने वाली है और उसे एकतरफा प्‍यार करने वाले आरोपी ने अपने दोस्‍त के संग अपनी कार में बलात्‍कार किया। उसके बाद उसका चेहरा पत्‍थरों से कूच कर भाग गए।
 

3 of 8
DELHI GANGRAPE
रोहतक में ही 28 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ गैंग रेप हुआ। फरवरी 2015 में हुई यह घटना इतनी वीभत्स थी कि इसकी गूंज देश भर में पहुंच गई। महिला के साथ बलात्कार कर उसके शरीर को जलाने की कोशिश की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया कि महिला के शरीर के कई अंग भी रेप के बाद निकाले गए।

4 of 8
gangrape - फोटो : The Sun
मुंबई के मलाड इलाके स्थित एक स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाले चार किशोरों ने अपनी क्लासमेट के साथ गैंग रेप किया। इस घटना के बाद से शिक्षा व्यवस्था के साथ पूरे महानगरी परिवेश पर ही सवाल उठने लगे।  नवंबर 2015 में पीड़िता को उसके दोस्त ने अपने घर पढ़ाई में मदद के नाम पर बुलाया। जहां पहले से उसी क्लास के तीन और लड़के मौजूद थे। चारों ने पीड़िता के साथ रेप किया और उसका मोबाइल पर विडियो भी बनाया। चारों आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को बताने पर वह उसका विडियो नेट पर डाल देंगे। वॉट्स ऐप पर पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार को किसी ने रेप का विडियो भेजा, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

5 of 8
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर 2015 में ही 23 वर्षीय बीपीओ कर्मचारी के साथ हुए रेप के बाद भी देश भर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर बहस नए सिरे से शुरू हो गई। पीड़िता के साथ तीन लोगों ने चाकू की नोक पर रेप किया। एक टूरिस्ट वैन में सवार तीन लोगों ने पहले पीड़िता को लिफ्ट ऑफर की और बाद में चलती वैन में उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन

6 of 8
डेमो पिक
अक्टूबर 2015 महीने में दिल्ली के साथ पूरा देश दो बच्चियों के साथ हुए गैंग रेप से फिर एक बार दहल गया। पश्चिमी दिल्ली में एक ढाई साल की बच्ची के साथ दो नाबालिगों ने बेरहमी से रेप कर उसके घर के पास फेंक दिया। वहीं इसी के कुछ दिनों बाद पूर्वी दिल्ली में एक पांच साल की बच्ची के साथ तीन लोगों ने रेप किया। इन दोनों घटनाओं के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर और ऑडियो रिकॉर्ड कर पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने की मांग की थी।

7 of 8
lucknow rape
अगस्त 2015 में लखनऊ के निशांतगंज इलाके में स्कूल छात्रा के साथ रेप ने उत्तर प्रदेश ही नहीं देश भर में लोगों को दहला दिया था। स्कूल से घर लौट रही लड़की को कार से उतरकर दो युवकों ने आठवीं में पढ़ने वाली किशोरी को जबरदस्ती कार में चढ़ाया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर रेप किया और देर शाम किशोरी को सड़क किनारे फेंक दिया। घटना लोगों के लिए दहलाने वाली इस वजह से भी थी क्योंकि शहर क भीड़ भाड़ वाले इलाके ेमं जबरदस्ती पीड़िता को कार में बिठाया गया जबकि आस-पास ही उसके स्कूल के काफी बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन

8 of 8
delhi rape
16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली के चेहरे पर एक बदनुमा दाग की तरह है. निर्भया अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर मुनिरका से द्वारका की ओर अपने घर जा रही थी। बस में सवार होने के बाद उसने देखा कि बस में केवल पांच से सात यात्री सवार थे. अचानक वे सभी निर्भया के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बस में उनके अलावा कोई और यात्री नहीं था। निर्भया के दोस्त ने छेड़छाड़ का विरोध किया, लेकिन उन सब लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। उसे इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। जिसके बाद 6 आरोपियों ने निर्भया के साथ गैंगरेप और वहशीपन की सभी हदों को पार कर दिया।
 
Next
AU ऐप में पढ़ें