स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाठी, डंडे और पेट्रोल की बोतलें लेकर आए थे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी भारत नगर चौक में इकट्ठे हुए और पुलिस के वाहनों, बैरिकेड्स को तोड़ते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए थे। जांच में सामने आया है कि इनकी तरफ से कई ग्रुप बनाए गए थे और वह इसके लिए पिछले चार दिन से चर्चा कर रहे थे। कुछ युवकों की योजना थी कि पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। ये युवक लाठी, डंडे और पेट्रोल की बोतलें लेकर आए थे। इन ग्रुपों ने पुलिस को सबसे ज्यादा टारगेट किया गया और सरकार के खिलाफ काफी जहर उगला गया। अब पुलिस व्हाट्सएप ग्रुपों में शामिल 40 नंबरों की जांच कर रही है। जांच में सामने आया है कि पंजाब में भी बिहार और दूसरे राज्यों की तरह दंगे भड़काने की कोई योजना थी।