फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी लगाकर चला रहे थे एसी, बिजली विभाग की टीम पहुंची तो कर दिया लाठी-डंडों से हमला

Wed, 05 Jul 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Karnal News
सीएम के घर के सामने ही बिजली की चोरी हो रही थी और जब विभाग के लोग चोरी पकड़ने पहुंचे तो उनपर ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Karnal News
मामला हरियाणा के करनाल का है, जहां रामनगर स्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास के सामने एक मकान में चल रही बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर एक युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवक ने बिजली निगम की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

3 of 7
Karnal News
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बिजली निगम के जेई जसवंत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को अपनी टीम के साथ सीएम मनोहर लाल के पड़ोस में मकान नंबर 770 में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। उनकी टीम ने मकान के अंदर एक एसी, 3 पंखे और 2 सीएफएल सीधे बिजली तार जोड़कर चलाते हुए पकड़े गए। इसके बाद उन्होंने मीटर को उतार कर कब्जे में ले लिया और चलने लगे। इसी दौरान मकान मालिक पवन कुमार गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंच गया। 

4 of 7
Karnal News
आरोपी ने बिजली कर्मचारियों के पास गाड़ी रोकी और वापस मीटर दोबारा लगाने की बात कहने लगा। निगम की टीम ने जब मीटर लगाने से मना किया तो आरोपी ने बिजली चोरी का प्रूफ देने की बात कही। इसके लिए टीम ने उसे निगम के कार्यालय में बुलाया। आरोपी ने बिजली निगम की टीम को अपनी गाड़ी में बैठने को कहा। जब टीम के सदस्यों ने गाड़ी में बैठने से मना किया तो आरोपी ने गाड़ी से डंडा निकालकर टीम की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपी ने गाड़ी में बैठे कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इसमें लाइनमैन अतुल, सोमबीर और ड्राइवर मुकेश घायल हो गए। 
विज्ञापन

5 of 7
Karnal News
जेई जसवंत सिंह ने बताया कि रामनगर के मकान नंबर 770 में एक एसी, तीन पंखे और दो सीएफएल चोरी से चल रहे थे। इनका लोड करीब साढ़े चार किलोवाट बनता है। इसके हिसाब से आरोपी पर करीब 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और आरोपी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और मारपीट करने की शिकायत पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
Karnal News
जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर करीब 1 अरब, 60 करोड़ रुपये बिल बकाया है। इसके लिए निगम ने 16 उपमंडलों में हर उपमंडल स्तर पर तीन टीमों का गठन किया हुआ है। उपमंडल स्तर पर इसकी जिम्मेदारी एसडीओ को सौंपी गई है। जो चोरी की सूचना पर 24 घंटे में किसी भी समय छापेमारी कर सकती है। टीम के साथ पुलिस और विजिलेंस के अधिकारी पर मौजूद होते हैं। मई और जून महीने में बिजली चोरी पकड़ने में करनाल सर्कल पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। सर्कल ने दो माह में करीब डेढ़ हजार चोरी पकड़कर 10 करोड़ के लगभग जुर्माना लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Karnal News
बिजली निगम की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए रामनगर के मकान नंबर 770 में गई थी। चोरी पकड़ने के बाद जब लौट रही थी तो आरोपी पवन कुमार ने टीम को अपनी गाड़ी में बैठने की बात कही। जब कर्मचारी उसकी गाड़ी में नहीं बैठे तो आरोपी ने डंडों से गाड़ी पर हमला कर दिया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और तीन कर्मचारी घायल हो गए।       
-मोनिका कुमारी, एसडीओ, सब-डिवीजन, रामनगर करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें