फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी को मारा...घर में शव जलाया, FB पर लिखा- ‘टुडे माई वाइफ इज लेफ्ट लाइफ'

Thu, 25 Feb 2021 10:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
मृतका अनुपमा और आरोपी अनिल कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के नवांशहर जिले में एक कंपनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर तैनात अनिल कुमार ने शक के चलते पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और फिर घर में ही शव को जला दिया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या से ठीक एक दिन पहले अपना दुख फेसबुक पर साझा किया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मृतका अनुपमा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने मंगलवार की रात पत्नी की हत्या की और इससे पहले सोमवार की रात फेसबुक पर लिखा था कि ‘टुडे माई वाइफ इज लेफ्ट लाइफ 22-02-2021’। थैंक्स गॉड। कंपनी में साथ काम करने वाले अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने फेसबुक पर पोस्ट देखने के बाद अनिल से बात भी की थी लेकिन अनिल ने इसे पारिवारिक मामला कहकर टाल दिया। बाद में उसने पोस्ट भी डिलीट कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो।
अनिल कुछ दिन पहले ही मेरठ से ट्रांसफर होकर बंगा आया था। आरोपी के अनुसार, उसकी पत्नी के मेरठ में किसी व्यक्ति से संबंध थे जिससे वह बेहद दुखी था। पत्नी ने किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात उसे बताई भी थी। पति-पत्नी के बीच बात इस हद तक बिगड़ चुकी थी कि इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

4 of 5
आरोपी अनिल कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की हत्या का मन अनिल ने पहले ही बना लिया था और हत्या के बाद अनिल को किसी तरह का पछतावा नहीं था। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि हत्या के बाद आरोपी अनिल तीनों बच्चों को काम वाली जगह पर लेकर गया और वहीं उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को वारदात के बारे में बता भी दिया। एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
बता दें कि बंगा की एनआरआई कॉलोनी में रह रहे मध्य प्रदेश के जिला उमरिया के अनिल कुमार (असिस्टेंट मैनेजर) ने अपनी पत्नी अनुपमा की मंगलवार को रात किसी अन्य व्यक्ति से संबंध के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी थी। घर में हत्या की वारदात करने से पहले आरोपी ने अपने तीनों बच्चों को बाहर कार में बिठा दिया था। आरोपी शव को जलाने के बाद बाहर बच्चों के पास आया और उन्हें लेकर काम वाली साइट पर चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें