भाई और बहन के साथ घर जा रही बच्ची को सेना के ट्रक ने कुचल दिया। उसके बाद हाइवे पर चीख-पुकार मच गई और परिजन भड़क गए। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 9
अंबाला कैंट में आर्मी के ट्रक ने बच्ची को कुचला
घटना हरियाणा के अंबाला कैंट की है। मृतका का नाम गुंजन बताया जा रहा है। हादसे में उसकी छोटी बहन प्राची और ममेरा भाई रजत बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद वहीं खड़ा एक पुलिस वाला खून से लथपथ गुंजन को तुरंत उठाकर नजदीक ही स्थित सिविल अस्पताल तक ले गया, लेकिन वह मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
3 of 9
अंबाला कैंट में आर्मी के ट्रक ने बच्ची को कुचला
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन जब उन्होंने कफन में लिपटा गुंजन का शव देखा तो परिजनों व अन्य समर्थक लोगों ने अपना आपा खो दिया और वहीं जबरदस्त हंगामा करते हुए अंबाला-जगाधरी नेशनल हाइवे नंबर 444-ए को जाम कर दिया। शाम तक बीच-बीच में ये जाम करीबन दो घंटे तक लगा रहा।
4 of 9
अंबाला कैंट में आर्मी के ट्रक ने बच्ची को कुचला
पुलिस वाले परिजनों को समझाकर सड़क से हटाते, लेकिन थोड़े देर बाद विलाप करते व गुस्साए परिजन फिर से सड़क पर जाम लगाकर रोष व्यक्त करते। परिजनों की मांग थी कि तुरंत इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाए। शाम तक हंगामा और परिजनों का रोष प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन
5 of 9
अंबाला कैंट में आर्मी के ट्रक ने बच्ची को कुचला
अंतत: पुलिस ने तुरंत इस मामले में सेना ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर एफआईआर की प्रति परिजनों को सौंपकर उन्हें शांत करवाया। पुलिस का कहना था कि सेना का ट्रक और चालक को जल्द पुलिस हिरासत में ले लेगी। इस पर परिजन थोड़ा शांत हुए और गुंजन के शव का कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
6 of 9
अंबाला कैंट में आर्मी के ट्रक ने बच्ची को कुचला
मृतका के ममेरे भाई रजत ने बताया कि शनिवार दोपहर को वह अपने छोटी बहनों गुंजन और प्राची को बीडी स्कूल से लेने गया था। जैसे ही लौटकर वे वापस आ रहा था, तभी सिविल अस्पताल चौक पर सड़क क्रास करते हुए सेना का एक बड़े ट्रक ने लापरवाही बरतते हुए उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
7 of 9
अंबाला कैंट में आर्मी के ट्रक ने बच्ची को कुचला
टक्कर लगने के बाद वह खुद और पीछे बैठी गुंजन और प्राची दोनों सड़क पर गिर गए। रजत और प्राची तो सड़क के एक ओर गिरे, लेकिन गुंजन सेना के ट्रक की साइड ही जा गिरी और देखते ही देखते ट्रक गुंजन के सिर से गुजर गया। गुंजन बुरी तरह से खून से लथपथ हो गई और वहीं मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका मीट मार्केट महेशनगर इलाके की रहने वाली है।
8 of 9
अंबाला कैंट में आर्मी के ट्रक ने बच्ची को कुचला
इस दर्दनाक हादसे के बाद भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस के सामने के ही चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। ये घटना उस वक्त हुई जब थाना कैंट एसएचओ अपने स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद थे। इलाका पुलिस का कहना है कि वे तुरंत घटना के बाद बच्ची की जान बचाने में और व्यवस्था संभालने में जुट गए थे। इसलिए ट्रक चालक ट्रक समेत भागने में कामयाब हुआ।
आरोपी सेना के ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी चालक ट्रक समेत फरार है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। परिजनों को एफआईआर दर्ज कर प्रति सौंप दी गई है और परिजनों को आश्वासन दिया गया है कि पुलिस इस घड़ी में पूरी तरह उनके साथ है। मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर शव भी परिजनों को सौंप दिया गया है।
- सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला