फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बीवी और बेटी का कातिल बना LIC एजेंट, डबल मर्डर के बाद नहाया भी

Fri, 02 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
बेरहमी के साथ बीवी और 17 साल की बेटी का गला रेता और डबल मर्डर करने के बाद नहाया। होटल कर्मी ने खून सने शव देखे तो चक्कर खाकर गिर गया।
विज्ञापन

2 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
वारदात उत्तराखंड के गोविंद घाट स्थित एक होटल में अंजाम दी गई। वहीं मृतकों की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी जसविंद्र कौर और 17 साल की बेटी सिमरन कौर के रूप में हुई। कातिल व्यक्ति का नाम जसबीर सिंह बताया जा रहा है, वह एलआईसी एजेंट था। हालांकि अभी तक उत्तराखंड पुलिस मां-बेटी की मौत से पर्दा नहीं उठा पाई है, लेकिन पुलिस ने जाल बिछा दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
मामला सुलझाने में अम्बाला पुलिस की मदद ली जा रही है। हत्याकांड में खास बात यह है कि बीवी और बेटी की हत्या करने के बाद जसबीर सिंह बाथरूम में नहाया और फिर कार को होटल से 60 किलोमीटर दूर कर्ण प्रयाग स्थित पुलिस चौकी के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जसबीर की कार चौकी के पास से लावारिस हालत में बरामद की।

4 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने मृतका के भाई, चाचा, मामा व अन्य करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में गोपेश्वर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस सारे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अंबाला के सेक्टर-9 में अपने परिवार सहित रहने वाला जसबीर सिंह एक दो साल पहले ही यहां शिफ्ट हुआ था। इससे पहले वह रणजीत नगर और दुर्गानगर में एक किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

5 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन हेमकुंड साहिब दर्शन करने जा रही है, यह उन्हें मालूम नहीं था। वहां जाने से पहले जसबीर सभी को लेकर आया था, मगर  उसने यात्रा पर जाने का जिक्र किसी से नहीं किया। वहीं पुलिस के मुताबिक, जसबीर परिवार सहित अपनी कार से हेमकुंड साहिब रवाना हो गया। वहां पहुंचने के बाद उसने गोविंद घाट के होटल गंगा में किराए पर कमरा लिया।
 
विज्ञापन

6 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
सोमवार को वह हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के बाद गोविंद घाट होटल पहुंचा। होटल कर्मी ने बताया कि यहां आने के बाद जसबीर का अपनी पत्नी जसविंद्र कौर के साथ झगड़ा हुआ था। होटल से आवाजें भी सुनाई दे रही थी। चूंकि यह आम दिनचर्या की कहानी थी, इसलिए होटल कर्मियों ने इस पर खास ध्यान नहीं दिया। जब अगली सुबह करीब सात बजे होटल कर्मी कमरे पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे पर ताला लगा देखा।
विज्ञापन

7 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
शक होते ही उन्होंने गोविंदघाट पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो वहां मां-बेटी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था, जिनकी बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई थी। कमरे की तलाशी ली गई तो पता चला कि कुछ देर पहले ही बाथरूम में कोई नहाया था। होटल कर्मी ने बताया कि उन्होंने जसबीर को बाहर जाते देखा था।
विज्ञापन

8 of 8
LIC एजेंट बना बीवी और बेटी का कातिल
अब उत्तराखंड पुलिस की जांच उस मोबाइल फोन पर टिकी है, जो होटल से बरामद हुआ है। पता चला है कि मोबाइल से पुलिस को कई रहस्य मिले हैं, जो वारदात को सुलझाने के लिए काफी हैं। इसके अलावा पुलिस अन्य पहलुओं को लेकर भी जांच कर रही है। मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि जसबीर सिंह ने ऐसा क्यों किया और इतनी बेरहमी से दोनों को मौत के घाट क्यों उतार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें