पत्नी के तलाक देने से एक डाक्टर का दिल ऐसा टूटा कि उसने मौत को गले लगा लिया। मौके पर मिले सुसाइड नोट से सारा दर्द बाहर आ गया।
विज्ञापन
2 of 5
तनाव के चलते अंबाला के डॉक्टर ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
घटना, अम्बाला कैंट के महेश नगर इलाके की है। डाक्टर प्रिंस ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर मिले सुसाइड नोट के मुताबिक पत्नी से तलाक के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना का पता तब चला, जब उसके दो दोस्त सामान्य रूप से उसकी खैर-खबर लेने उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 5
तनाव के चलते अंबाला के डॉक्टर ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों ने देखा कि डाक्टर प्रिंस खूंटी पर लगे फंदे से लटक रहा है। उन्होंने प्रिंस की सुसाइड की सूचना उनके बड़े भाई को दी गई। शव को खूंटी से उतारकर कैंट सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि कर दी। सुसाइड नोट में भी डा. प्रिंस ने मौत से पहले तलाक से परेशानी का जिक्र किया है।
4 of 5
तनाव के चलते अंबाला के डॉक्टर ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
डाक्टर प्रिंस के दोस्त जितेंद्र ने बताया कि डाक्टर प्रिंस बेहद खुश रहने वाले और मिलनसार इंसान थे, लेकिन तीन साल पहले पत्नी तलाक के बाद बेटे को साथ ले गई थी। वह अंदर ही अंदर घुटे जा रहे थे। दो दिन से मोबाइल कॉल भी नहीं ले रहे थे। बार-बार फोन का रिस्पांस नहीं मिलने पर उनके घर जाकर मिलने का फैसला किया गया।
तनाव के चलते अंबाला के डॉक्टर ने लगाया फंदा
- फोटो : अमर उजाला
भावुक हुए डॉक्टर प्रिंस के दोस्त जितेंद्र और एक अन्य का कहना है कि परेशान दोस्त आत्महत्या जैसा कदम उठा लेगा यदि इस बात का यारों को जरा भी अंदेशा होता तो वह उसे बचा लेते। अब तो उस मिलनसार दोसत की यादें ही बाकी रह गई।