फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची को मारते समय हाथ नहीं कांपे, इस हालत में मिला शव

Sun, 02 Oct 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
अपहृत छह साल की बच्ची साबिया की तलाश में निकली पुलिस नहीं जानती थी कि उसका शव मिलेगा और वह भी इस साल में। तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
पानीपत में 6 साल की बच्ची का अपहरण
वारदात, पानीपत में हुई। सब्जी मंडी से अपहृत छह साल की साबिया की हत्या कर बलजीत नगर चौकी से दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में फेंक गया। बच्ची का सड़ा गला शव अर्धनग्न अवस्था में अपहरण के पांच दिन बाद काला आंब के पास से मिला। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारी आरोपी को जल्द काबू करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पानीपत में 6 साल की बच्ची का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उग्रा खेड़ी गांव से पर्यटक स्थल काला आंब तक जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों में एक बच्ची का शव मिला। शव अर्धनग्न और सड़ी गली अवस्था में था। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई थी। राहगीरों से सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी जसपाल सिंह व बलजीत नगर चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त साबिया के रूप में हुई। पुलिस शव को सिविल अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची के शव की स्थिति को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

4 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
सब्जी विक्रेता सेठी चौक निवासी मैनुद्दीन रविवार को सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गया तो बेटी साबिया और करीब आठ साल के बेटे इरशाद को भी साथ ले गया था। मैनुद्दीन दोनों बच्चों को रिक्शे पर बैठाकर सब्जी लेने के लिए चला गया। वह कुछ देर बाद लौटा तो  साबिया नहीं मिली। उसने बेटे इरशाद से पूछा तो उसने बताया कि एक व्यक्ति ने उसको दस रुपये दिए और साबिया को गोल गप्पे खिलाने की बात कहकर साथ ले गया। यह पूरी वारदात सब्जी मंडी में 269 नंबर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपहरण के बाद पानीपत में बच्ची से रेप और फिर हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन साबिया की हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। साबिया के लापता होने के एक घंटे के बाद ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की हरकतों को देख लिया था। इसके बावजूद पुलिस की छह टीमें तीन किलोमीटर के दायरे में साबिया का सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस साबिया को जिंदा बरामद करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई और आरोपी ने साबिया की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें