फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न गलती एसएचओ की, न चालक की, अचानक 'मौत' आई दोनों को ले गई

Sat, 23 Jul 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे में एसएचओ और ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला
मौत जब लिखी हो तो कोई टाल नहीं सकता। ऐसा ही हुआ कुछ एसएचओ और उनके चालक के साथ। मौत पल में ही दोनों को साथ ले गई। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
सड़क हादसे में एसएचओ और ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला
हुआ यूं कि चौकी इंचार्ज एसएचओ हरजिंदर सिंह अपनी स्कार्पियो (पीबी-10डीवी 5303) से खन्ना से सरहिंद की ओर जा रहे थे। पुल उतरते वक्त उनकी गाड़ी रोड पर टायर फटने के बाद खड़े एक ट्रक के साथ जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह पिस गया।
विज्ञापन

3 of 5
सड़क हादसे में एसएचओ और ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में चौकी इंचार्ज और उनका सरकारी ड्राइवर अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। एसएचओ शमशेर सिंह ने दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह को खन्ना के आईवीवाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया।

4 of 5
सड़क हादसे में एसएचओ और ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला
डीएमएस में एसएचओ ने दम तोड़ दिया। वहीं चालक अमन ने सिद्धू अस्पताल दोराहा में आखिरी सांस ली।  एसएसपी भुल्लर के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क हादसे में एसएचओ और ड्राइवर की मौत - फोटो : अमर उजाला
वहीं ट्रक (पीबी-06के 2575) के चालक गुरनाम सिंह निवासी गांव आलीनगर गुरदासपुर ने बताया कि वह हरचोवाल श्री हरगोबिंद नगर गुरदासपुर से फीड भरकर लाया था और उसे बनूड़ जाना था। जैसे ही उसके ट्रक का टायर फटा तो वह नीचे उतरा। इतने में पीछे आ रही स्कार्पियो गाड़ी उनके ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें