फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरमहल जा रहे थे, दो लोगों को मौत साथ ले गई, हादसे की वीभत्स तस्वीरें

Sun, 24 Jul 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 4
खन्ना में हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
5 लोग पानीपत से नूरमहल रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे कि रास्ते में दो को मौत अपने साथ ले गई। देखिए हादसे की वीभत्स तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 4
खन्ना में हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसा पंजाब में खन्न के गांव बाहूमाजरा के पास हुआ। हादसा इतना भयावह था कि सरिया कार चला रहे युवक के मुंह से आर पार होता हुआ, पीछे बैठी लड़की की आंख में चला गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवती ने अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन

3 of 4
खन्ना में हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की पहचान पानीपत की न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के निवासी जतिन (25) और कृतिका (15) के रूप में हुई। वहीं, घायलों की पहचान राजरानी, नीरु और वैभव के रूप में हुई। घायल राज रानी, नीरू वांग को लुधियाना के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। वैभव को मामूली चोट आई है।
विज्ञापन

4 of 4
खन्ना में हुए दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सभी लोग अपनी इयोन कार से अपने किसी रिश्तेदार से मिलने पानीपत से नूरमहल जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे वे गांव बाहूमाजरा के पास पहुंचे तो कार आगे सड़क पर खड़े सरिए से भरे ट्रक से टकरा गई। पुलिस का कहना है कि कार ने चलते ट्रक में टक्कर मारी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें