नशे में धुत कार सवार ने सड़क पर कोहराम मचा दिया। एक्टिवा सवार को कुचलने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी तो दूसरी ओर खड़ी कारों को टक्कर मार दी, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Chandigarh Accident
घटना चंडीगढ़ की है, जहां नशे में धुत कार सवार ने सेक्टर-16/17 के लाइट प्वाइंट पर लाल बत्ती तोड़कर तेज रफ्तार से एक स्कूटी और दो कारों को टक्कर मार दी। सुबह 9:30 बजे हुए हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी पीजीआई में भर्ती है। मृतक की पहचान ठेकेदार और सेक्टर-41 निवासी ज्ञान मसीह (55 वर्ष) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
Chandigarh Accident
वहीं घायल बलौंगी, मोहाली का मदन लाल है। आरोपी कार चालक मोहाली सेक्टर-70 निवासी सत्यजोत (26 वर्ष) को लोगों ने मौके से भागते हुए दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है।
4 of 7
Chandigarh Accident
घटनाक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर (पीबी-65 एडी 0100 नंबर) मटका चौक से क्रिकेट स्टेडियम चौक की ओर आ रहा था। कार को मोहाली निवासी सत्यजोत चला रहा था। सेक्टर-16/17 की विभाजित सड़क पर लाल बत्ती होने के बावजूद कार चालक ने कार तेजी से बढ़ा दी। उधर, दूसरी ओर से हरी बत्ती होने पर स्कूटी सवार ज्ञान मसीह और मदन लाल सेक्टर-17 प्लाजा की ओर मुड़ रहे थे। सत्यजोत की कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद खंभे को तोड़ती हुई दूसरी तरफ खड़ी वरना और बाद में स्विफ्ट डिजायर कार से जा टकराई।
विज्ञापन
5 of 7
Chandigarh Accident
दोनों कारें बुरी तरफ क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कार में बैठे लोग सुरक्षित बच गए। हुंडई वरना कार को मोहाली निवासी गुनजीत संधू चला रहे थे। वह सेक्टर-17 स्थित आर्किटेचर विभाग में काम करने वाली मां को आफिस छोड़ने आ रहे थे। वहीं डिजायर कार को सेक्टर-23 निवासी पवन सिंघला चला रहे थे। हादसे के बाद उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद काफी देर तक वह बदहवास रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
6 of 7
Chandigarh Accident
वहीं हादसे के बाद मौके से भाग रहे फॉरच्यूनर चालक सत्यजोत को लोगों ने दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हादसे के वक्त बुरी तरह से नशे में था। उसे कुछ होश ही नहीं था कि उसने क्या कर दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने सत्यजोत के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए और 427 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी के परिजनों को सूचित कर दिया था। जमानती धारा होने के कारण उसे थाने से ही जमानत दे दी गई।
कार में मिली शराब और बीयर की बोतल
हादसे के बाद पुलिस ने कार की चेकिंग की तो उसमें से डाइवर सीट के दरवाजे और सीट के नीचे से बीयर और शराब की बोतल बरामद हुई। वहीं आरोपी कार चालक सत्यजोत के मेडिकल में शराब की पुष्टि हुई है। मोहाली निवासी सत्यजोत अपने पिता के साथ ही बिल्डिंग कांट्रेक्टर के काम में मदद करता है। पीबी-65 एडी 0100 नंबर की फॉरच्यूनर को वही चला रहा था।