एक सिरफिरे ने गुस्से में घरों के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों को अपनी कार से टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
सेक्टर-22 में 5 गाड़ियों को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गुस्से में घरों के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों को अपनी कार से टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि उसका अपने किराएदार के साथ प्रापर्टी विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 8
सेक्टर-22 में 5 गाड़ियों को टक्कर मारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया है।
4 of 8
सेक्टर-22 में 5 गाड़ियों को टक्कर मारी
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 22 के मकान नंबर 2835 में रहने वाले मनीष गर्ग ने आरोप लगाया कि वीरवार देर रात करीब 3.30 बजे उन्हीं के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले जसप्रीत सिंह ने पहले तो आधा घंटे तक अपनी पजेरो गाड़ी का सायरन बजा कर मोहल्ले वालों को परेशान किया।
विज्ञापन
5 of 8
सेक्टर-22 में 5 गाड़ियों को टक्कर मारी
फिर अचानक अपनी गाड़ी से उसकी आल्टो कार को तीन चार बार टक्कर मारी। वह यहीं नहीं रुका, उसके आगे खड़ी चार और गाड़ियों स्विफ्ट डिजायर, स्विफ्ट, निशान सन्नी और सैंट्रो को अपनी पेजरो से टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर फरार हो गया।
विज्ञापन
6 of 8
सेक्टर-22 में 5 गाड़ियों को टक्कर मारी
मनीष ने बताया कि उसने ये सारा वाकया अपने घर की खिड़की से देखा। जब जसप्रीत कार को टक्कर मार रहा था तो वह घर से नीचे भागा लेकिन तब तक आरोपी गाड़ियों को तोड़ फोड़ कर भाग चुका था। जसप्रीत की सारी करतूत वहा घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी कैमरे में मनीष की आल्टो को टक्कर मारते जसवीर साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
सेक्टर-22 में 5 गाड़ियों को टक्कर मारी
इसके बाद मनीष ने 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त कारों को सेक्टर 17 थाने ले गई। सेक्टर 22 पुलिस चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयानों के आधार पर जसप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा है । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि जसप्रीत और मनीष गर्ग का उस कोठी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इससे पहले भी उनके बीच में झगड़ा हुआ है। जसप्रीत बिजनेसमैन है। उसका सेक्टर 22 में शोरूम है, जबकि मनीष और उसका परिवार सेक्टर 22 की शास्त्री मार्केट में कपड़ों की फड़ी लगाता है।