फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के विरोध में मॉल में घुसकर तोड़फोड़ और फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Mon, 22 Jan 2018 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
'पद्मावत' के विरोध में तोड़फोड़ और फायरिंग
सेंसर बोर्ड की मंजूरी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध एकाएक हिंसक हो गया।
विज्ञापन

2 of 9
'पद्मावत' के विरोध में तोड़फोड़ और फायरिंग
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-17 स्थित कैसल मॉल में देर शाम करीब 20 हथियारबंद नकाबपोश युवाओं ने हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। करीब दो मिनट मेें ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। रविवार होने के चलते मॉल में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे थे। हमले के चलते वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

3 of 9
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
सुरक्षा कर्मियों ने भी केबिन और अन्य जगहों पर छिपकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मॉल के मैनेजरों के अनुसार हमलावर पद्मावत के रिलीज का विरोध करने वाले हो सकते हैं, क्योंकि इस संबंध में उन्हें तीन दिन पहले धमकी दी गई थी।

4 of 9
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
जानकारी अनुसार रविवार शाम 6 बजकर 48 मिनट पर करीब 20 नकाबपोश युवक हाथों में गंडासी, बिंडे, लठ्ठ, हथौड़े आदि लिए कैसल मॉल पहुंचे। उन्होंने पहले बाहर के शीशे तोड़े और फिर बॉक्स ऑफिस, शोरूम और अन्य शीशे भी तोड़ डाले। हमलावर मॉल में करीब दो मिनट तक ही रुके लेकिन इस दौरान जमकर तोड़फोड़ मचाया। अचानक हमला होने से सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग  दहशत आ गए और जान बचाने के भागने लगे। 
विज्ञापन

5 of 9
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
मॉल के भीतर अफरातफरी मच गई। मॉल के मैनेजरों के अनुसार हमलावर पद्मावत के रिलीज का विरोध करने वाले हो सकते हैं, क्योंकि इस संबंध में उन्हें तीन दिन पहले धमकी दी गई थी। 

पांचों सिनेमाहाल बंद किए
 हमले की सूचना मिलते ही पांचों सिनेमा हॉल के शो बंद कर दिए गए। सुरक्षकर्मी रवि और अनीता ने बताया कि हमले के दौरान गेट पर उनके अलावा सज्जन सिंह भी तैनात थे। हमलावरों के हथियार और तेवर देख उन्होंने भी केबिन और काउंटर में छिपकर जान बचाई। मॉल में आए लोग भी इधर-उधर दौड़ने लगे। 
विज्ञापन

6 of 9
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
पद्मावत फिल्म के विरोध की आंशका, फायर भी किए : सचदेवा
मॉल के मैनेजर रमेश सचदेवा ने बताया कि उन्हें आशंका है कि हमलावर फिल्म पद्मावत का विरोध करने आए थेैं और उन्होंने तोड़फोड़ कर करीब 10 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया है। मॉल के बाहर कई हवाई फायर भी किए। आरोपियों ने किसी भी व्यक्ति और कर्मचारी पर हमला नहीं किया।
विज्ञापन

7 of 9
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
हमलावर सीसीटीवी में कैद, एक आरोपी बिना नकाब के मिला
हमला करने वाले आरोपी मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी राज सिंह, सिटी एसएचओ मलकीत सिंह, सुभाष मंडी चौकी इंचार्ज सेवा सिंह आदि पुलिस अधिकारियों ने भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें एक आरोपी बिना नकाब के पाया गया। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।

8 of 9
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
फायरिंग के नहीं मिले सुबूत : एसएचओ
एसएचओ मलकीत सिंह का कहना है कि पुलिस को भी सूचना मिली है कि हमलावरों ने गंडासी, बिंडे, लठों आदि से मॉल पर हमला किया है। फायर भी किए हैं, लेकिन फायरिंग का अभी कोई सुबूत नहीं मिला है। सीसीटीवी कैमरों के अलावा अन्य तरीके से भी पुलिस जांच में जुटी है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिल्म पद्मावत के ही विरोध के चलते हमला किए जाने की आशंका है।
विज्ञापन

9 of 9
कुरुक्षेत्र में 'पद्मावत' का विरोध
जिन्होंने फिल्म पद्मावत को न चलाने का फैसला किया है वह अच्छा है। लेकिन जो फिल्म दिखाना चाहते हैं उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह हमारी जिम्मेदारी हैः सीएम मनोहर लाल खट्टर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें