मां के बाद अगर दुनिया का काेई रिश्ता सबसे पवित्र हाेता है ताे वह एक बाप-बेटी का हाेता है पर यूपी के बराैर में एक कलयुगी बाप की एेसी घटना सामने अाई है जिसे सुनने के बाद हर काेई यही कहेगा कि भगवान एेसा वहशी बाप किसी बेटी काे ना दे।
विज्ञापन
मां की मौत के बाद पिता ने बनाया हवस का शिकार
2 of 4
डेमो पिक
बराैर निवासी 23 वर्षीय युवती ने बताया कि 11 जून 2017 को उसकी मां की मौत हो गई थी। घर में दो छोटे भाई और पिता राकेश कुमार हैं। पीड़िता का आरोप है कि मां की मौत के बाद उसके पिता हर राेज उसे हवस का शिकार बनाते थे। युवती ने इसका विराेध किया अाैर पिता की दरिंदगी की शिकायत पुलिस से करने काे कहा ताे पिता ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
वहशी पिता हर राेज उसका बलात्कार करता रहा
3 of 4
डेमो पिक
पिछले छह महीनाें से वहशी पिता हर राेज उसका बलात्कार करता रहा। गर्भवती होने पर वह दवा कराने का बहाना बनाकर बरौर थाना क्षेत्र के गांव में अपनी नानी के घर मकर संक्रांति के दिन आ गई थी। पिता जब उसे वापस घर ले जाने के लिए पहुंचा तो युवती ने उससे इलाज चलने की बात कही। इस पर वह बेटी के साथ-साथ मारपीट करने लगा।
इस पर आसपास के लोग आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले आए। थाना इंचार्ज शिवकुमार सिंह राठौर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रविवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।