फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल का प्यार, GF की मां को फोन कर बोला- अपनी बेटी को बचा लो, मर जाएगी

Sun, 23 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
लुधियाना में सुसाइड
एक-दो नहीं 5 साल का प्यार और फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि ब्वॉयफ्रेंड ने GF की मां को फोन किया और बोला कि अपनी बेटी को बचा लो नहीं तो वो मर जाएगी...
विज्ञापन

2 of 7
लुधियाना में सुसाइड
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां पांच साल तक अफेयर चलने के बाद प्रेमी ने शादी से मना कर दिया। परेशान प्रेमिका ने फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। मृतका की मां रविंदर कौर ने बताया कि उसकी बेटी के आरोपी के साथ पांच साल से प्रेम संबंध थे। कुछ समय पहले बेटी ने उन्हें बताया जिसके बाद वह दोनों की शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
लुधियाना में सुसाइड
मनप्रीत की मां ने बताया कि दोपहर को आरोपी का उसके मोबाइल पर फोन आया, उसने कहा कि मनप्रीत सुसाइड कर रही है, उसके कमरे में जाकर देखो। वह तुरंत पहली मंजिल पर बने मनप्रीत के कमरे की ओर गई। लेकिन सीढिय़ों पर लगा दरवाजा बंद था, उसके बेटे ने पड़ोसियों के घर से जाकर दरवाजा खोला और मनप्रीत के कमरे में पहुंचे तो देखा कि वह चुन्नी का फंदा बना कर पंखे से लटक रही थी।

4 of 7
लुधियाना में सुसाइड
वह मनप्रीत को तुरंत हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना डिवीजन नंबर 6 के एडिशनल एसएचओ रछपाल सिंह ने बताया कि मनप्रीत ने सुसाइड नोट में विक्की पर कोई कार्रवाई न करने के लिए लिखा है। लेकिन उसकी मां के बयान पर विक्की पर पर्चा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

5 of 7
लुधियाना में सुसाइड
आरोपी का नाम विक्की चौहान है, वह राहों रोड का रहने वाला है। पुलिस ने मनप्रीत की लाश कब्जे में लेकर सिविल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दी है जहां गरुवार को उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
लुधियाना में सुसाइड
कुछ समय पहले आरोपी के किसी और लड़की से संबंध बन गए, जिसके बाद वह मनप्रीत से शादी करने से इनकार करने लगा। बुधवार दोपहर मनप्रीत आरोपी से फोन पर बात कर रही थी। लेकिन आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। इस पर मनप्रीत ने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लुधियाना में सुसाइड
मरने से पहले लिखे सुसाइड नोट में जान देने का कारण प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करना बताया, लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी। मरने वाली लड़की का नाम मनप्रीत कौर है, वह मोहर सिंह नगर के पास रामनगर की रहने वाली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें