फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वायफ्रेंड ISIS का आतंकी, GF को बोलता था- मिस्र ले जाकर बम बनाना सिखाऊंगा

Sun, 23 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
गाजी बाबा पर गर्लफ्रेंड का खुलासा
21 साल का लड़का मदरसे का टॉपर और कढ़ाई के काम में मास्टर। लेकिन वो ISIS  का आतंकी निकला, अब उसकी गर्लफ्रेंड भी सामने आई है, देखिए उसकी हिला देने वाली सच्चाई...
विज्ञापन

2 of 7
गाजी बाबा पर गर्लफ्रेंड का खुलासा
तस्वीरों में दिख रही लड़की गाजी बाबा की गर्लफ्रेंड थी, और वही ऐसी लड़की थी जो आतंक के उस चेहरे और दिल में क्या चल रहा है सब जानती थी। लड़की ने खुद कहा कि वह बीते दिन ATS यू.पी. द्वारा गुरु संत नगर से पकड़े गए आतंकी गाजी बाबा की गर्ल फ्रैंड है और उसके बिना नहीं रह सकती।
 
विज्ञापन

3 of 7
गाजी बाबा पर गर्लफ्रेंड का खुलासा
दरअसल, जालंधर के गुरु संत नगर से वीरवार को गिरफ्तार किए संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा की प्रेमिका ने डीएवी कॉलेज के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की योजना बनाई थी, कदम उठाने से पहले ही कांग्रेस नेता और लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उस ने अब कई खुलासे किए है।

4 of 7
गाजी बाबा पर गर्लफ्रेंड का खुलासा
गाजी बाबा जिस किराये के कमरे में रहता था, वहीं पास में लड़की रहती थी। यहीं पर दोनों में दोस्ती हो गई। लड़की हताश होकर शुक्रवार को डीएवी कॉलेज के पास लाइनों पर बैठी रो रही थी तो उसे एक कांग्रेस नेता ने ऐसा करने से रोक पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 7
Demo Pic - फोटो : google
युवती ने पुलिस को बताया कि गाजी बाबा ने अपनी सच्चाई उसको बता दी थी। उसने कहा था कि वह जेहाद के लिए काम करता है और वह उसे भी मिस्त्र ले जाएगा। वहां बम बनाने की ट्रेनिंग देगा। युवती ने बताया कि वह उससे प्यार करती थी, इसलिए अपने परिजनों को गाजी की असलियत नहीं बता सकी।
विज्ञापन

6 of 7
arrest - फोटो : demo pic
लड़की की बातों में कोई सच्चाई नहीं : ए.डी.सी.पी.
देर शाम ए.डी.सी.पी. जसवीर सिंह ने बताया कि लड़की की बातों में कोई सच्चाई नहीं है। वैरीफिकेशन की गई है। लड़की अपनी दादी के साथ जहां रहती है, गाजी बाबा भी घर के सामने क्वार्टर में रहता था। चूंकि उक्त परिवार का बुटीक और हेयर ड्रैसर का काम है तो गाजी बाबा इनके घर आता-जाता रहता था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गाजी बाबा पर गर्लफ्रेंड का खुलासा
दोनों में बातचीत भी जरूर हुई। मिस्र ले जाकर शादी करने और बम बनाने की बात पर ए.डी.सी.पी. जसवीर सिंह ने कहा कि लड़की ने पूछताछ में बताया है कि गाजी बाबा ने उसे बताया कि वह मिस्र जा चुका है, लेकिन बम बनाने की बातें कोरी अफवाह हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें