एक तीन साल के बच्चे पर क्या बीती होगी जब उसके सामने ही उसकी मां का कत्ल कर दिया गया हो। जिस बच्चे अभी मां की आंचल छोड़ दुनिया को देखना तक शुरु नहीं किया था, वो अपनी मां के कत्ल केस में गवाह है। पंजाब के जालंधर में मानकवाल में हरसिमरन की मौत पर 3 साल के बच्चे जसनूर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
बच्चे के सामने मां का कत्ल
बच्चे जसनूर के मुताबिक ‘मम्मी को पापा ने गला घोंट कर मारा था’। इसके बावजूद पुलिस ने सुसाइड करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जबकि मरने वाली हरसिमरन कौर के घरवालों का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके पति जसवीर सिंह, सास चरणजीत कौर, देवर हरशरण सिंह व ननद अमनदीप कौर ने मारा है।
विज्ञापन
3 of 5
बच्चे के सामने मां का कत्ल
मानकवाल की रहने वाली हरसिमरन कौर ने दहेज की मांग से दुखी होकर सुसाइड कर लिया था। वारदात के समय वह घर पर अकेली थी। 2013 में ही हरसिरन की शादी हुई थी। जिसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
4 of 5
बच्चे के सामने मां का कत्ल
इस पूरे मामले में पुलिस का पक्ष है कि डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की पुष्टि होती है, जबकि 3 साल के बच्चे का बयान इस पूरे मामले को कुछ अलग ही तस्वीर देता है। महिला के परिवार वालों ने ससुराल वालो के खिलाफ शिकायत भी दी है, जिसके बाद उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में पुलिस को दहेज की मांग को लेकर हत्या करने के आरोप में धारा 304-बी के तहत केस दर्ज करना चाहिए था। बयानों के अनुसार लड़की की शादी 2013 में हुई थी। अगर शादी को 7 साल से अधिक हो जाते तो इस मामले में आत्म हत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज होना था। पुलिस को बच्चे के बयान को भी ध्यान में रखना चाहिए था।