प्रेमी से शादी न होने पर बदले की आग में जल रही प्रेमिका ने लड़के की मां और उसकी पत्नी को जिंदा जला दिया। लेकिन खुद भी जल गई, तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 8
शादी न होने पर गर्लफ्रैंड का खौफनाक बदला
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा का है, जहां झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर डाबौदा खुर्द गांव में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में घुसकर आग लगा दी। इसमें प्रेमी की मां बुरी तरह झुलस गई और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी भी आग की चपेट में आ गई। मगर वह बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
3 of 8
शादी न होने पर गर्लफ्रैंड का खौफनाक बदला
मामला शनिवार रात का है। आरोपी सुनीता ने सरोज की दुकान में घुसकर उसके उपर तेल छिड़कर आग लगा दी। सरोज को बचाने आई उसकी बहू अल्का भी इस हादसे में झुलस कर घायल हो गई है। गंभीर रूप से झुलसी हुई सरोज ने उपचार के दौरान नीजि अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4 of 8
शादी न होने पर गर्लफ्रैंड का खौफनाक बदला
प्रेमी की शादी से खफा प्रेमिका ने अपनी ना हो सकी सास की जलाकर हत्या कर दी। प्रेमी की मां से बदला लेने के लिए आरोपी सुनीता दो अन्य महिलाओं के साथ गांव में आई थी। दिन-भर सुनीता ने गांव में किराए के नाम पर मकान तलाश किया और शाम के वक्त मौका देखकर प्रेमी सत्यवान की मां सरोज पर तेल छिड़ककर आग लगा दी।
विज्ञापन
5 of 8
शादी न होने पर गर्लफ्रैंड का खौफनाक बदला
आरोपी ने मृतका की दुकान पर ही घटना को अंजाम दिया है। गांव वालों ने बताया कि मृतका सरोज के बेटे सत्यवान और आरोपी सुनीता के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई। इसी बीच सत्यवान की अल्का नाम की लड़की से शादी हो गई और उसके बाद से सुनीता बदला लेने का प्लान बना रही थी।
विज्ञापन
6 of 8
शादी न होने पर गर्लफ्रैंड का खौफनाक बदला
प्रेमी की मां को जलाने के चक्कर में आरोपी सुनीता को भी आग लग गई, जिसमें वो भी गंभीर रूप से झुलसी हुई है। आग लगने के बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और मौके पर ही पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
शादी न होने पर गर्लफ्रैंड का खौफनाक बदला
बदले की आग में जल रही प्रेमिका ने अपने इस खतरनाक मंसूबे को अंजाम देने के लिए अपने साथ दो और महिलाओं को भी साथ लिया था। जो सुबह से उसके साथ गांव में घूम रही थी। लेकिन घटना के बाद से ही दोनों महिलाएं फरार है और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
चिकित्सकों का कहना है कि महिला अलका की हालत खतरे से बाहर है। थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि अलका की शिकायत पर आरोपी महिला सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका महिला के शव का पोस्टमार्टम शहर के नागरिक अस्पताल में करवाया और शव वारिसों को सौंप दिया है।