इलाज के लिए अस्पताल लाए गए कैदियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया, लेकिन इस पुलिसवाले की बहादुरी देखिए अकेला ही लड़ता रहा...
विज्ञापन
2 of 10
Panchkula Firing
घटना हरियाणा के पंचकूला की है, जहां डकैती के मामले में अंबाला जेल से इलाज के लिए पंचकूला लाए एक भिवानी निवासी कैदी को छुड़ाकर छह से सात बदमाश फिल्मी अंदाज में बाइक और एक इंडिका कार में फरार हो गए।
विज्ञापन
3 of 10
Panchkula Firing
अस्पताल में हुई वारदात में कैदी को छुड़ाने के लिए आरोपियों ने पहले पुलिसकर्मियों, नर्स और गार्ड की आंखों पर जहरीली स्प्रे डाली। यह ऐसा स्प्रे था जो मिर्च से भी तीखा था। एक कांस्टेबल ने जब उनका पीछा करने की कोशिश की तो उसे रोकने के लिए बदमाशों ने फायर भी किया।
4 of 10
Panchkula Firing
हैरत की बात यह है कि अस्पताल परिसर की इमरजेंसी से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद बावजूद दोनों गेट से अपराधी निकलने में कामयाब रहे। मामले में न तो जेल और न ही पंचकूला पुलिस कैदी को फरार होने से रोक सकी।
विज्ञापन
5 of 10
Panchkula Firing
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अंबाला जेल से दो कैदियों को सिविल अस्पताल लाया गया। आरोपी दीपक, जिसके खिलाफ पिंजौर और बरवाला में डकैती व चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक एमआरआई के बाद जब कांस्टेबल राकेश, कैदी दीपक को लेकर लौट रहा था तो कॉरिडोर में पहले एक युवक ने मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया।
विज्ञापन
6 of 10
Panchkula Firing
इसकी चपेट में तीन नर्स, तीन पुलिस कर्मी सहित एक सुरक्षा गार्ड भी आ गया। स्प्रे के तुरंत बाद मौजूद पुलिसकर्मियों, नर्सों और अस्पताल कर्मियों का रुकना मुश्किल हो गया। इस बीच बदमाशों ने एक गोली अस्पताल की इमरजेंसी में चलाई। जिससे खिड़की का एक शीशा टूट गया। जबकि दूसरी गोली अस्पताल के गेट के बाहर।
विज्ञापन
7 of 10
Panchkula Firing
पुलिस और अपराधियों के बीच भागदौड़ का यह सिलसिला 5 मिनट से भी अधिक समय तक चलता रहा। लेकिन तमाम पुलिस कर्मी एक कैदी को फरार होने से नहीं रोक पाए। गोलियों की आवाज और भाग दौड़ की घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद करीब चार घंटे के लिए इमरजेंसी गायनी ओपीडी में शिफ्ट कर दी गई।
8 of 10
Panchkula Firing
अकेले बदमाशों से जूझता रहा कांस्टेबल राकेश
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पुलिस कर्मी और अपराधियों के बीच हुई मारपीट के बाद इमरजेंसी से निकलकर अपराधी दोनों गेट से बाहर निकल गए। गेट नंबर वन की तरफ से कैदी निकला, जिसका कांस्टेबल राकेश ने पीछा किया और गेट के बाहर सड़क पर जा पहुंचा। सड़क पर भी दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान गेट नंबर-दो से दौड़कर एक बदमाश गेट नंबर एक के पास पहुंचा।
9 of 10
Panchkula Firing
इधर, राकेश कैदी पर भारी पड़ गया और कैदी सड़क पर गिर पड़ा। यह देख गेट नंबर दो से पहुंचे बदमाश ने कांस्टेबल राकेश को पीटना शुरू कर दिया और जोर-जोर से गोली चलाने को कहने लगा। तभी वहां मौजूद एक अपराधी ने गोली चलाई, लेकिन वह सड़क पर लगी। यह देख वहां मौजूद तीमारदारों सहित अन्य लोग दौड़कर अस्पताल के गेट के अंदर भागते नजर आए।
वारदात करीब सुबह पौने दस बजे की है। स्प्रे डालने के बाद दीपक नामक एक कैदी को लेकर बदमाश फरार हो गए। दीपक ने पिंजौर से बाइक और कारें लूटी थीं, जबकि बरवाला से एलईडी चुराए थे। आरोपी दीपक भिवानी का रहने वाला है। एक कार मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। वारदात के पीछे छह-सात लोगों के शामिल होने की आशंका है।
-अशोक कुमार, डीसीपी, पंचकूला।