पढ़िए एक ऐसे इंस्पेक्टर के बारे में, जो पहले करोड़ों की तस्करी पकड़वाता था फिर तस्करों से दोस्ती कर उनकी प्रापर्टी भी हड़प लेता था।
विज्ञापन
2 of 9
inderjeet
करोड़ों रुपये की ड्रग के साथ गिरफ्तार इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह पहले तस्करों को गिरफ्तार करता था और फिर उनके साथ दोस्ती कायम कर लेता था। इसके बाद तस्करों की जमीन और प्रापर्टी डरा धमकाकर हड़प लेता था कि यह ड्रग मनी से तैयार की गई है। प्रापर्टीज को तस्करों के रिश्तेदारों के नाम पर ही ट्रांसफर करवाकर बाद में बेच देता था।
विज्ञापन
3 of 9
Inderjeet singh arrested
ऐसी कई प्रापर्टीज का खुलासा हो चुका है, जिसमें दो मुख्य रूप से सामने आ चुकी है। फगवाड़ा में एक कोठी को तस्कर कर्मा के नाम पर करवाकर बाद में बेचकर पैसा ले लिया था। इसी तरह से तरनतारन के मैक्स कालोनी में भी एक प्रापर्टी सामने आ गई है, जिसकी जांच एसटीएफ ने शुरू कर दी है।
4 of 9
Inderjeet singh arrested
इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह के संबंध नामी तस्करों के साथ निकलने शुरू हो गए हैं। एसटीएफ के आला अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इंदरजीत सिंह जब भी हेरोइन की खेप पकड़ता तो वह तस्कर को डराता था कि उसके पारिवारिक सदस्यों को केस में डाल देगा। इसके बाद उसकी तमाम प्रापर्टी और जमीन जायदाद को खंगालना शुरू कर देता था। फिर वह तस्करों के साथ सेटलमेंट पर आता था। बीच में कोई बिचौलिया डालकर प्रापर्टी का घालमेल कर लेता था। उक्त प्रापर्टी को वह केस प्रापर्टी नहीं बनाता था और तस्कर को डराकर प्रापर्टी उसके साथियों के नाम करवा लेता था।
विज्ञापन
5 of 9
inderjeet
फगवाड़ा में एक कोठी के बारे में एसटीएफ को पता चला है। उक्त कोठी को तस्कर कर्मा के नाम पर करवाकर इंदरजीत सिंह ने बाद में बेच दिया और सारा पैसा ले लिया। पता चला है कि यह कोठी उस समय ली गई, जब इंदरजीत सिंह फगवाड़ा में तैनात था। इसके बाद इंदरजीत सिंह काफी समय तक तरनतारन में तैनात रहा, जहां पर मैक्स कालोनी में एक प्रापर्टी सामने आई है, जिसको इंदरजीत सिंह ने एक तस्कर से ले लिया था। वह भी किसी अन्य तस्कर के नाम पर करवाकर रखी गई है।
विज्ञापन
6 of 9
inderjeet
अब एसटीएफ की टीम उन इलाकों को फोकस कर रही है, जहां पर इंदरजीत की तैनाती रही है। एसटीएफ की टीम के टारगेट पर दो महिलाएं भी हैं, जिसमें एक मकसूदां व दूसरी पठानकोट रोड की हैं। इनके यहां पर अक्सर इंदरजीत सिंह की गाड़ी आती जाती रहती थी। एक महिला तो लंबे समय तक जेल की हवा खा चुकी है। उसके पास से हेरोइन बरामद की गई थी बाद में वह जमानत पर बाहर आ गई थी।
विज्ञापन
7 of 9
inderjeet
महिला को इंदरजीत सिंह ने ही गिरफ्तार कर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेटवर्क ब्रेक किया था। एसटीएफ उस महिला का पूरा ब्यौरा जुटा रही है। उक्त महिला का भाई भी जेल में रहा है, जिसके पास से काफी हेरोइन बरामद की गई थी। अमृतसर में भी इंदरजीत सिंह की काफी प्रापर्टी का भी पता चला है, जिस पर एक टीम होमवर्क कर रही है।
8 of 9
inderjeet
एसटीएफ चीफ हरप्रीत सिंह सिद्धू ने सभी जिलों के आईजी और पुलिस कमिश्नर को आदेश दिए हैं कि इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह की हर तैनाती का ब्यौरा उनको दिया जाए। कितने समय से लेकर कब तक उसकी तैनाती किस थाने में रही। उसने कितनी एफआईआर दर्ज की और कितनी हेरोइन रिकवर की, केसों में कितनी प्रापर्टीज अटैच की गई और केसों के आरोपियों का स्टेट्स क्या है, इस बारे में पूरी जानकारी मांगी गई है।
इन आदेशों के बाद सभी जिलों में होमवर्क शुरू कर दिया गया है। इंदरजीत सिंह अधिकतर समय फगवाड़ा और जालंधर में तैनात रहा है। इसके अलावा तरनतारन में उसकी तैनाती विवादों में रही है। तरनतारन में इंदरजीत सिंह ने सवा सौ किलो यानी 600 करोड़ की हेरोइन बरामद की थी और तस्करों को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के अधिकारी हर तस्कर का ब्यौरा जुटा रहे हैं ताकि पता चल सके कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और रिकवरी में क्या हेरफेर हुआ था।