फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बड़ी वारदात: शादी से मना करने पर प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद फंदे पर झूल गया प्रेमी

Tue, 31 May 2022 11:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)

सार

आदित्य ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी मौसी को एक वायस मैसेज भेजकर कहा कि वह आज कुछ ऐसा करने जा रहा है जिसके बाद लोग उसे पागल कहेंगे लेकिन वह मजबूर है। 
विज्ञापन
ऋषि अपार्टमेंट का बाहरी दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी करने से मना करने पर एक सनकी प्रेमी ने कट्टे के बट से ताबड़तोड़ कई वार कर पहले प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर फंदा लगाकर अपनी भी जान दे दी। वारदात मंगलवार शाम चंडीगढ़-अंबाला हाईवे स्थित ऋषि अपार्टमेंट सोसायटी के एक फ्लैट में हुई। मृतक युवती की पहचान चंडीगढ़ निवासी मोनिका राठी (27) और युवक की पहचान आदित्य (28) निवासी शामली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर शवों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी के शवगृह में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से सोसायटी में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपइंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि आदित्य यहां पर ऋषि अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ई-104 में रह रहा था। 

बीते कई वर्षों से चंडीगढ़ निवासी मोनिका राठी (27) के साथ वह प्रेम संबंध में था। मोनिका चेन्नई स्थित एक आईटी कंपनी में नौकरी करती थी। उसके परिजन दोनों के विवाह के लिए राजी नहीं थे।  उन्होंने मोनिका की शादी किसी और के साथ तय कर दी। 13 जून को उसका विवाह होना था। आदित्य लगातार मोनिका पर शादी करवाने का दबाव बना रहा था लेकिन मोनिका परिवार के विरुद्ध जाकर उससे शादी नहीं कराना चाहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की तारीख नजदीक आते देख आदित्य ने मंगलवार शाम आखिरी बार मिलने उसे फ्लैट में बुलाया। उसने पहले तो उसे मनाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसने अपने पास पहले से मौजूद कट्टे से मोनिका पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद आदित्य ने कट्टे के बट्ट से मोनिका पर ताड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में फ्लैट में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आदित्य ने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी मौसी को एक वायस मैसेज भेजकर कहा कि वह आज कुछ ऐसा करने जा रहा है जिसके बाद लोग उसे पागल कहेंगे लेकिन वह मजबूर है। 

वारदात से पहले दोस्त को भेज दिया था बाहर
पुलिस ने बताया कि आदित्य का दोस्त शांत सोसायटी के फ्लैट में लंबे समय से किराए पर रह रहा है। वह बच्चों को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करता है। आदित्य यहां तकरीबन तीन महीने पहले ही रहने आया था। उसके दोस्त शांत ने बताया कि आदित्य पहले भी इस फ्लैट में अपनी प्रेमिका मोनिका राठी से मिलता रहता था। 

आज जब उसने मोनिका को मिलने बुलाया तो शाम करीब चार बजे उसे बाहर भेज दिया। वह रात आठ बजे तक उसे फोन करता रहा लेकिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो फ्लैट में आकर दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। अंदर दोनों के शव देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें