फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: जी तोड़ मेहनत कर 12वीं में लाए 95%, किस्मत ने कुछ यूं दे दिया धोखा

Thu, 08 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Yamuna nagar accident
जी तोड़ मेहनत कर 12वीं में 95 फीसदी नंबर लाए। आगे की पढ़ाई के लिए तैयारी भी शुरु कर दी थी लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था, देखिए
विज्ञापन

2 of 8
Yamunanagar accident
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है, यहां ट्रैक्टर-ट्राली की तेज रफ्तार ने एक होनहार छात्र सहित उसकी दो बहनों की जान ले ली। छात्र ने 12वीं की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों से पास की थी। तीनों भाई-बहन मंगलवार रात बाइक से छप्पर स्थित अपनी रिश्तेदारी में बच्चे के जन्मदिन पर आयोजित जागरण समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 8
Yamunanagar accident
मुस्तफाबाद रोड पर गांव रामनगर के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में भाई और छोटी बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि बड़ी बहन ने सुबह पीजीआई में दम तोड़ दिया।

4 of 8
Yamunanagar accident
पंकज ने 95 प्रतिशत अंकों से पास की थी 12वीं की परीक्षा 
बच्चों के चाचा जय कुमार ने बताया कि पंकज पढ़ाई में होशियार था। हर साल अच्छे अंकों के साथ पास होता था। 12वीं की परीक्षा परिणाम में उसने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अब वह उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 8
Yamunanagar accident
जय कुमार ने बताया कि उसके भाई राजेंद्र कश्यप के चार बच्चे थे। जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां थीं। तीन भाई बहनों की हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद बड़ा बेटा अजय कुमार उनका आखिरी सहारा है।
विज्ञापन

6 of 8
Yamuna nagar accident
दरअसल, गांव हड़तान निवासी राजिंद्र सिंह ने बताया कि छप्पर स्थित उनकी एक रिश्तेदारी में मंगलवार रात जागरण था। रात नौ बजे उनका बेटा पंकज (20) अपनी बहन आशा (18) और मोना (16) के साथ बाइक से जागरण में जा रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 8
Yamuna nagar accident
जब वह गांव रामनगर के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के साथ बाइक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और तीनों को मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पंकज और मोना के मृत होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन

8 of 8
Yamuna nagar accident
गंभीर घायल आशा को ट्रॉमा सेंटर भेज दिया, जहां से आशा को पीजीआई रेफर कर दिया। बुधवार सुबह आशा की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें