फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: घर में थी बैंड-बाजे की तैयारी, हुआ कुछ ऐसा पसर गया मातम

Thu, 14 Dec 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
विज्ञापन
1 of 6
Punjab news
रिंग सेरेमनी हो चुकी थी, अब बस शादी की तैयारियां चल रही थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

2 of 6
Punjab news
दरअसल, फिरोजपुर के मल्लांवाला में घने कोहरे के चलते गांव कालू में बुधवार सुबह बाइक और ट्राले की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई गांव सुधारा से बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर कामकाज को आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
Punjab news
पुलिस के मुताबिक सन्नी (24) और जसविंदर (22) पुत्र जगतार सिंह वासी गांव सुधारा रंग-रोगन का कार्य करते हैं। सुबह साढ़े सात बजे के करीब दोनों भाई बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर कामकाज के लिए आ रहे थ। गांव कालू वाला के पास धुंध अधिक होने के कारण बाइक और ट्राले की टक्कर हो गई।

4 of 6
Punjab news
ट्राले की टक्कर के बाद बाइक समेत दोनों भाई सड़क पर गिर गए। गंभीर चोटें लगने के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ट्राले वाला घटना को अंजाम देेने के बाद फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि जसविंदर की कुछ दिन पहले ही रिंग सेरेमनी हुई थी और कुछ दिन बाद शादी थी। सन्नी शादीशुदा है और उसके एक बच्चा है। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Punjab news
उधर, गांव सुधारा में दोनों भाईयों की मौत की खबर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गांव के लोग दोनों भाइयों के शव लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। घर पर चीखने-चिलाने की आवाजें गूंजने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Punjab news
 दोनों भाइयों के कामकाज से ही परिवार का पालन-पोषण चलता था। अस्पताल में सन्नी की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मां अपना शरीर पीट रही थी। घर पर अफसोस करने वाले ग्रामीणों का तांता लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें