ईडी ने जिस कपड़ा व्यापारी के घर छापे में 2.19 करोड़ रुपए जब्त किए हैं, उसे और बरामद रकम को लेकर चौकाने वाला सच सामने आया है। देखिए।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
सूत्रों का कहना है कि आरोपी के पास जो नए नोटों की करेंसी बरामद हुई है वह एक ही सीरीज की है। इससे साफ है कि सारा पैसा एक ही बैंक से निकाला गया है। आरोपी के पास से जब्त की गई नई करेंसी में 7 लाख रुपये के 2000 रुपये की नई करेंसी के नोट हैं। वे एक ही सीरीज के हैं। 100- 100 के नोट करीब 50 लाख रुपये के हैं। वे भी एक ही सीरीज के नोट हैं।
विज्ञापन
3 of 5
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
बाकी के नये पांच सौ रुपये के नोट हैं। ईडी अब पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने किस बैंक कर्मी के साथ मिलकर ये सारे पैसे बदलवाए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शहर के प्रमुख कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के घर पर छापा मारकर 2.19 करोड़ रुपये की करेंसी बरामद की है। ईडी की शिकायत पर पुलिस ने महाजन के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
4 of 5
चंडीगढ़ में पकड़े गए करोड़ों के नोट
मंगलवार रात करीब नौ बजे ईडी के चंडीगढ़ जोन के डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम सिंह की अगुवाई में टीम ने छापा मारा। टीम सेक्टर 22 बी स्थित कपड़ा व्यापारी इंदरपाल महाजन के घर पहुंची। ईडी की कार्रवाई देर रात 2 बजे तक चलती रही। इंदरपाल ने सारा पैसा एक बैग में भर कर अलमारी में छिपा रखा था। अपनी कार्रवाई पूरी करने के बाद ईडी टीम ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाते ही मौके पर एसपी सिटी नवदीप बराड़ पहुंचे।
पुलिस महाजन को गिरफ्तार कर सेक्टर 17 थाने ले आई। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर इंदरपाल को जिला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसके बाद एक दो दिन में ईडी भी व्यापारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं के तहत अलग से केस दर्ज करेगी। महाजन की सेक्टर 20 व 30 में महाजन क्लॉथ हाउस नाम से दुकान है। ईडी ने इंदरपाल महाजन के पास से 2.19 करोड़ में से 69 लाख 35हजार 500 रुपये की नई करेंसी के नोट बरामद किए हैं। बाकी 1.5 करोड़ रुपये के पुराने 1000 और 500 के नोट हैं।