12 साल की मन्नतों के बाद मिला था बेटा, ट्रक ने कुचल दिया। शव की हालत ऐसी हो गई थी कि मां देखकर बेहोश हो गई। देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
अंबाला में ट्रक ने 14 साल के बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
हादसा हरियाणा के अंबाला में हुआ। 14 साल के बच्चे नवनीत को उसी के घर के सामने तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही नवनीत की मौत हो गई। हादसा इतना बुरा था कि नवनीत की आंतड़ियां तक बाहर निकल गई। सड़क पर खून ही खून फैल गया। मां ने देखा तो वह बेहोश हो गई, वहीं पिता भी बेसुध होकर गिर गए। जिसने भी देखा, उसकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
3 of 6
अंबाला में ट्रक ने 14 साल के बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ड्राइवर उतर कर भाग गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। वहीं, लोगों ने अपना गुस्सा ट्रकों पर ईंटें, पत्थर और लाठियां बरसाकर उतारा। यह देखकर पुलिस वालों के हाथ पैर फूल गए। इसके बाद आला अधिकारियों को सूचित किया गया जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
4 of 6
अंबाला में ट्रक ने 14 साल के बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल से छुट्टी करके आया था: नवनीत के ताऊ और पूर्व पार्षद रामलाल ने बताया कि पास के ही सरकारी स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ता था। भजन लाल घर पर ही छोटा मोटा काम करते हैं और मां सुनीता आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर स्कूल में कार्यरत है। शनिवार को वह स्कूल से छुट्टी करके घर लौट रहा था। वह घर की ओर जैसे ही मुड़ा पीछे से एक ही कतार में आ रहे तीन ट्रकों में से सबसे आगे वाले ट्रक ने उसे कुचल डाला।
विज्ञापन
5 of 6
अंबाला में ट्रक ने 14 साल के बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
दो बार सिर को टायर ने कुचला: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब हादसा हुआ, वह वहीं पर खड़े था। ट्रक ने पहले नवनीत की साइकिल को टक्कर मारी, जिससे वह नीचे गिर गया और ट्रक का पिछला टायर एक बार नहीं बल्कि दो बार उसके सिर को कुचल गया। साइकिल को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन नमन के सिर पर ट्रक का टायर चढ़ने के बाद उसके दिमाग की अंतड़ियां तक बाहर निकल आईं। उन्होंने ड्राइवरों को पकड़ने के लिए बहुत शोर मचाया, लेकिन तब तक वह भाग चुके थे।
अंबाला में ट्रक ने 14 साल के बच्चे को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
पूरे घर का लाडला था नवनीतः 14 साल का नवनीत उर्फ नमन पूरे घर में सबका लाडला था। मां-बाप ने उसे पाने के लिए भगवान का कोई भी दर नहीं छोड़ा था और हजारों मन्नतों से नमन को पाया था। मां-बाप बेटे की हर हसरत पूरी करते थे। वो जो कहता था घर में वहीं होता था, लेकिन वही नवनीत आज उन्हें छोड़कर चला गया।