फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप नहीं, अब दादी-3 भाई बहनों की हत्या, टूट गई 12 साल की मासूम बोली- अनाथ हो गई हूं

Sun, 18 Nov 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
बाप ने सुसाइड कर ली, मां गायब है। अब दादी और तीन भाई-बहनों की हत्या के बाद टूट गई मासूम शैली, शव देखकर उसकी चींख ही निकल गई। बदहवासी में कहती है...
विज्ञापन

2 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
मेरे भाई-बहन कहां चले गए। वह घर कब लौटकर आएंगे। रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी और भाई दूज पर किसे तिलक करुंगी। मेरे साथ लड़ाई कौन करेगा, अब मुझे डांटेगा कौन। 12 साल की मासूम शैली यह कहते-कहते बेहोश हो गई। चार सदस्यों की हत्या के बाद 75 वर्षीय राजबाला का पूरा वंश खत्म हो गया है। केवल शैली ही बची है। वो इसलिए बच गई, क्योंकि वह जीरकपुर में अपनी बुआ और फूफा के साथ रहती है और वहीं पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
लोगों ने बताया कि राजबाला का दामाद फौज में उच्च पद पर तैनात है। घटना के बाद खटौली पहुंची शैली का रो-रोकर बुरा हाल था। शिकायतकर्ता सुरेश पाल ने बताया कि वह खेती का काम करता है। उसके तीन भाई और तीन बहने हैं। उनकी छोटी बहन राजबाला की शादी खटौली गांव में हुई थी। उसकी चार लड़कियां लवली, बंटी, अंजना और मंजू हैं। सभी शादीशुदा हैं।

4 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
सुरेश पाल ने बताया कि राजबाला के बेटे उपेंद्र ने वर्ष 2008 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जबकि उसकी पत्नी सुधा 2008 से गायब है। वह बहन राजबाला के साथ खटौली गांव में 17 साल से रह रहा है। उपेंद्र की मौत के दो वर्ष बाद उसके जीजा राजेंद्र सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। भांजी लवली का लड़का विजय ज्यादातर खटौली में रहता है। वह गांव बिहटा, थाना साहा अंबाला का रहने वाला है।
विज्ञापन

5 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
शिकायत में बताया कि लवली व उसका लड़का विजय 16 नवंबर को राजबाला के घर आए थे, लेकिन शुक्रवार शाम को वह घर से चले गए थे। बहन राजबाला रोजाना की तरह 16 नवंबर को मुझे रात साढ़े सात बजे बैठका में खाना देकर आ गई थी। खाना खाकर वहीं सो गया। राजबाला अपने पोते विशाल उर्फ दीवांशु, आयुश उर्फ चुचु वा पोती ऐश्वर्या उर्फ गिनी के साथ घर पर थीं। रोज की तरह सुबह पांच बजे राजबाला जब चाय देने नहीं आई तो इंतजार करने के बाद छह बजे घर आया। घर के मुख्य गेट को काफी देर खटखटाया, लेकिन जब कोई बाहर नहीं आया। फिर वह खेतों की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंचकूला में चार हत्याएं
करीब एक घंटे बाद खेत में गांव के स्कूल मास्टर प्रेम सिंह ने आकर बताया कि घर के स्टोर की गली की तरफ का दरवाजा खुला है। इस पर वह प्रेस सिंह के साथ घर वापस आया। घर आकर देखा कि एक कमरे में राजबाला व उसका पोता विशाल उर्फ दिवांशु चारपाई में मृत पड़े हैं। कनपटी और मुंह पर गोली लगने से काफी खून फर्श पर बिखरा है। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो ऐश्वर्या उर्फ गिन्नी दरवाजे के पास नीचे जमीन पड़ी थी। उसके भी मुंह और कनपटी पर गोली लगी थी और आयुश मंजे के ऊपर मृत पड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें