फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का सपना जिया और रच दिया वो इतिहास कि दुनिया ने सराहा, अब मिलेगा अवार्ड

Fri, 09 Feb 2018 12:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
हरमनप्रीत कौर
बहादुर बेटी को सलाम, जिसने पिता के सपने को जिया और ऐसा इतिहास रच दिया कि दुनिया देखती रह गई। इन्हें अब ऐसा सम्मान मिलने जा रहा है, जानकर गर्व महसूस करेंगे।
विज्ञापन

2 of 9
हरमनप्रीत कौर
बात हो रही है, 171 रन बनाकर नॉक आउट रिकॉर्ड बनाने वाली हरमनप्रीत कौर की। महिला विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत ने 171 रन की दमदार पारी खेली थी। इसके लिए अब उन्हें अर्जुन अवार्ड मिलने जा रहा है। इससे पहले भी उन पर कई ईनामों की बारिश हो चुकी है। पंजाब पुलिस में उन्हें डीएसपी का पद दिया गया है। बता दें कि हरमनप्रीत को कभी सरकार ने नौकरी देने से इंकार कर दिया था।  
विज्ञापन

3 of 9
हरमनप्रीत कौर
वर्ल्ड कप में तूफानी पारी खेलने वाली दूसरी क्रिकेटर
वर्ल्ड कप 2017 में तूफानी पारी खेलने वाली दूसरी क्रिकेटर हैं हरमन। इससे पहले श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू ने 29 जून 2017 को 178 (नाबाद) रन की पारी खेल तहलका मचाया था। चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद 178 रन की धुंआधार पारी खेली थी। अट्टापट्टू ने अपनी पारी में 143 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 22 चौके और 6 छक्के जड़े थे। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों में नाबाद रहते हुए 171 रन बनाए। उन्होंने 20 चौके और 7 छक्के जड़े। 

4 of 9
हरमनप्रीत कौर
इंटरनेशनल वूमेन डे के दिन जन्मीं थी हरमन
हरमनप्रीत का पूरा नाम रमनप्रीत हरमनप्रीत कौर भुल्लर है। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था। उनके माता-पिता हरमंदर सिंह भुल्लर और सतविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म इंटरनेशनल वुमन डे के दिन यानी 8 मार्च 1989 को हुआ। हरमन ने अपनी प्राइमरी एजूकेशन भूपिंदरा खालसा गर्ल्स स्कूल और 10वीं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। 
 
विज्ञापन

5 of 9
हरमनप्रीत कौर
लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थी हरमन
हरमनप्रीत कौर भुल्लर भारत की ओर से दो टेस्ट मैच, 77 वनडे इंटरनेशनल और 68 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। हरमन को साथ खेलने के लिए लड़कियां नहीं मिलती थीं तो लड़कों के साथ ही प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। अब वो लड़कों के साथ गली में क्रिकेट खेलती थी, लेकिन उस माहौल में अपशब्द कहना आम बात थी। लड़के खेलते-खेलते कई तरह के अपशब्द कहते थे, जो किसी के लिए सुनना आसान न हो। 
 
विज्ञापन

6 of 9
हरमनप्रीत कौर
परेशानियां झेलीं, पर क्रिकेट का जुनून कम नहीं हुआ
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हरमनप्रीत स्कूल में हरमनप्रीत हॉकी और एथलेटिक्स खेलती थीं, लेकिन क्रिकेट ही उनके मन में बस गया। पर न तो उसके पास खेलने का माहौल था और न ही सुविधाएं। पिता के पास कभी इतने पैसे नहीं थे कि पांच साल की बेटी के लिए नया बैट खरीदें तो वे भारी-भरकम बैट को काट-छांट कर छोटा करते थे। परेशानियों ने हरमन के क्रिकेट के प्रति उसके जुनून को कम नहीं होने दिया। 
 
विज्ञापन

7 of 9
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
फिल्‍मों और कारों की शौकीन हैं हरमन
हरमन को क्रिकेट के अलावा फिल्‍में देखने और कार चलाने का शौक है। बॉलीवुड फिल्‍म दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे उनकी पसंदीदा फिल्म है। हरमनप्रीत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक और ट्विटर अकाउंट की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे फुल ऑफ फन लाइफ जीती हैं। वे अपने हर अच्छे मोमेंट को अपने दोस्तों से शेयर करती हैं। दोस्त और लोग उन्हें हैरी के नाम से भी बुलाते हैं।

8 of 9
हरमनप्रीत कौर
ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम से खेलीं
हरमनप्रीत पंजाब और टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलियाई लीग में बिगबैश की टीम सिडनी थंडर्स की ओर से भी खेल चुकी हैं। शायद इसी वजह से वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अच्छी तरह से खेल लेती हैं। सिडनी थंडर्स के साथ जुड़ने वाली हरमन पहली भारतीय क्रिकेटर हैं। इसके अलावा हरमनप्रीत सरे स्टार्स से जुड़ने वाली भी पहली भारतीय हैं। 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में अपना पहला शतक जड़ा था। 
 
विज्ञापन

9 of 9
हरमनप्रीत कौर
हरमन भारतीय टी20 टीम की कप्तान हैं
28 वर्षीय हरमनप्रीत ने 7 मार्च 2009 को टीम इंडिया का हिस्सा बनीं। इसी दिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेला। 13 अगस्त 2014 को हरमन ने इंगलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए भारत ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में हरमनप्रीत ने 31 गेंदों पर 46 रन जड़े थे। 2016 में ही हरमनप्रीत कौर को भारतीय टी20 टीम की बागडोर सौंप दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें